मगहर में “ एक राष्ट्र – एक चुनाव ” विषय पर एनजीओ समागम आयोजित
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर स्थित एकलव्य एजुकेशनल एंड चेरिटेबल ट्रस्ट के सभागार में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने एनजीओ समागम में “ एक राष्ट्र, एक चुनाव ” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। समागम का उद्देश्य भारत में एक साथ चुनाव कराए जाने की संभावनाओं, चुनौतियों और प्रभावों पर व्यापक विमर्श करते हुए जन जागरण करना रहा।
समागम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य चिरंजीवी चौरसिया रहे। जिन्होंने विषय की वर्तमान प्रासंगिकता और दूरगामी प्रभावों पर विचार साझा किए। संगोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीतू सिंह और संयोजक का दायित्व गौरव निषाद ने निभाते हुए विषय पर गहन विश्लेषण प्रस्तुत किया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने लोकतंत्र को सशक्त बनाने हेतु चुनावी सुधारों की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव से लोकतंत्र की नींव मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि बार-बार होने वाले चुनावों से शासन की निरंतरता पर प्रभाव पड़ता है और यह आर्थिक दृष्टि से भी चुनौतीपूर्ण होता है।
उन्होंने कहा कि एक साथ चुनाव कराने से न केवल चुनावी खर्च में भारी कटौती होगी बल्कि चुनावी हिंसा में भी कमी आएगी। साथ ही बार-बार लागू होने वाली आचार संहिता के कारण शासन व्यवस्था में जो बाधाएं आती हैं, वे भी दूर की जा सकेंगी।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने किया और इस अवसर पर सैकड़ों स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सलेमपुर(राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत क्षेत्र के एक वार्ड से नाबालिग किशोरी के लापता होने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फरेंदा– बृजमनगंज मार्ग पर मंगलवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत आवेदन करने…
भारतीय राजनीति और चिंतन के इतिहास में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का स्थान केवल एक विचारक…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के लोहटा गांव में मंगलवार देर शाम पुलिया के…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के थाना बैरिया क्षेत्र अंतर्गत भीखा छपरा नई बस्ती (मुज का…