बाइक और ट्रक की भिड़ंत में एक की मौत एक घायल

जीवन और मौत से जूझ रही है घायल बच्ची

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सगड़ी तहसील के पास आजमगढ़ से जीयनपुर की तरफ आ रहे ट्रक के पीछे तेज रफ्तार बाइक सवार कंट्रोल ना कर पाने के कारण बाइक लेकर ट्रक में घुस गया, जिससे बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। और उसके साथ आरही उसकी भतीजी, बुरी तरह घायल ही गयी जो कोमा में हैं,वह जीवन और मौत से संघर्ष कर रही हैl
प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराजगंज थाना अंतर्गत आराजी मलपुरवा के निवासी विजय बहादुर 38 वर्ष पुत्र त्रिभुवन मंगलवार की सुबह आजमगढ़ से अपने ससुराल जा रहे थेl अपनी भतीजी पुष्पांजलि 15 वर्ष को अपने साथ लेकर जैसे ही सगड़ी तहसील के पास कोयले के ढाबे के पास पहुँचे है कि उसके सामने एक ट्रक अपनी गति कम करके धीरे-धीरे चल रहा था, तभी मोटरसाइकिल की रफ्तार तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर पीछे से ही ट्रक में घुस गयी, जिससे मौके पर ही बाइक सवार की मृत्यु हो गई, जब की साथ मे बैठी 15 वर्षीय भतीजी पुष्पांजलि के सर में काफी चोट आने के कारण, वह कोमा में चली गई। जिसका आजमगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां वह जीवन और मौत के साथ जूझ रही हैl घटना सुबह लगभग 6:00 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही जीयनपुर कोतवाली यादवेंद्र पाण्डेय मय हमराहीयों के साथ मौके पर पहुँच कर, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया।
मौके से ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया, अभी तक उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है पुलिस ने इस सम्बन्ध अज्ञात वाहन और चालक के प्रति रिपोर्ट दर्ज कर जांच मे जुट गयी है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

2023 बैच के आईपीएस अरुण कुमार एस ने सीओ कैंट का पदभार संभाला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…

5 hours ago

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं 40 महिलाओं की फरियाद

घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…

5 hours ago

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता: जनक नंदिनी

महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…

5 hours ago

यूपीएसआई परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…

6 hours ago

जनगणना–2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण शुरू

कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…

6 hours ago

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

1 day ago