बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
रेवती कस्बे के वार्ड 6 में बीज गोदाम से बाड़ी गढ होते हुए दत्तहा जाने वाले मुख्य सड़क के किनारे नव निर्मित नाला तथा सड़क के बीच एक फीट चौड़ा तथा 40 मीटर लम्बा गड्ढ़ा जानलेवा बन चुका है।
सोमवार की सायं दत्तहा से अपने गांव श्रीनगर जा रहे बाइक सवार 25 वर्षीय भुवर उक्त गड्ढ़े मेेें गिर कर घायल हो गया।उक्त मुहल्ले के देवानंद साह ने बताया कि मुहल्ले के लोग अवगत है, इस लिए बच जाते है लेकिन दूर दराज के लोग उक्त गड्ढ़े में गिर कर घायल हो जाते है।उन्होंने बताया कि इस समस्या से नगर पंचायत के कर्मचारियो के अलावे आईजीआरएस पर भी शिकायत दर्ज कराया गया है।नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रामबचन यादव से पूछे जाने पर बताया कि नाला निर्माण के बाद अवशेष बचे गड्ढ़े पाटने का स्टीमेंट है।उसे शीघ्र रिपेयर करा दिया जाएगा।
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…
घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…
महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…
संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…
कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…