सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र के मझौलीराज में एक भयंकर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति मौत हो जबकि एक की हालत गंभीर हैl
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविंद्र कनौजिया पुत्र नारायण निवासी छठियाव थाना खुखुन्दू अपने ससुराल बरई पार थाना सलेमपुर आये थे। यहां से अपने साले मंजीत के साथ बाजार करने मझौलीराज गए और वापस ससुराल को जा रहे थे। तभी मझौलीराज मोड़ पर अचानक मोटर साइकिल अनियंत्रित हो कर एक चार पहिया वाहन से टकरा गईl जिसमे मोटर साइकिल में आग लग गई और ये दोनो बुरी तरह घायल हो हुए। आनन फानन में पुलिस और स्थानीय लोगो की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर ले जाया गयाl जहां रविंद्र कनौजिया को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और मंजीत की स्थिति नाजुक देख रेफर कर दिया।
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। गांव में पेयजल कि आज का समस्याएं बढ़ती जा रही है…
इंदौर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए प्रदेश…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ, महराजगंज की ओर से केंद्रीय…
सांकेतिक फोटो चंदौली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जिले में रविवार को हुए सड़क हादसे में…
बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उतरौला विकास खण्ड में ग्राम फत्तेपुर के मजरा वजीर व हैदरगढ़…