शिक्षामित्रों ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री को सौंपा आभार पत्र, मुख्यमंत्री की घोषणा से जगी नई उम्मीद

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ, महराजगंज की ओर से केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को आभार पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर संघ पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शिक्षक दिवस पर शिक्षामित्रों के मानदेय वृद्धि और कैशलेस इलाज जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं की घोषणा से पूरे प्रदेश के शिक्षामित्रों को नई संजीवनी मिली है। इस ऐतिहासिक निर्णय से वर्षों से जूझ रहे शिक्षा मित्रों की समस्याओं के समाधान की उम्मीद और मजबूत हुई है।इस मौके पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने शिक्षामित्रों को आश्वस्त करते हुए कहा कि शिक्षामित्र प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए मैंने पूर्व में ही उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर ध्यान आकर्षित कराया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी मांगों पर गंभीरता दिखाते हुए मानदेय वृद्धि और कैशलेस इलाज जैसी योजनाओं की घोषणा की है। इन घोषणाओं पर शीघ्र अमल होगा, जिससे शिक्षामित्रों को वास्तविक राहत मिलेगी।
संघ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता, महामंत्री महेश सिंह, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा शिक्षामित्रों के श्रम, सम्मान और अस्तित्व को नई पहचान देने वाली है। लंबे समय से मानदेय वृद्धि और स्वास्थ्य सुविधा जैसी मांगें उठाई जा रही थीं, जिन्हें अब सकारात्मक दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह निर्णय शिक्षामित्रों के जीवन में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार कर रहा है।मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन के बाद आने वाली दीपावली शिक्षामित्रों के लिए भी सच्चे मायने में खुशियों की दीपावली साबित होगी। इस दौरान सन्तोष तिवारी,हेमलता पांडेय, निर्भय पटेल, टुनटुन मिश्रा, दिलीप श्रीवास्तव,शत्रुघ्न नायक, अरुण प्रजापति, शत्रुघ्न यादव, रामनवल यादव, सत्यानंद श्रीवास्तव, दुर्गेश, हेमंत, रामजतन समेत बड़ी संख्या में शिक्षामित्र मौजूद रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

14 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

1 day ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

1 day ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

1 day ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago