मां ने बेटे संग 13वीं मंजिल से कूदकर दी जान, बीमारी से जूझ रहे बच्चे के दर्द ने तोड़ी हिम्मत

नोएडा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बिसरख थाना क्षेत्र की ऐस सिटी हाई-राइज सोसाइटी में एक 37 वर्षीय महिला ने अपने 11 वर्षीय बेटे के साथ 13वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी और दहशत फैल गई।

सुबह करीब 10 बजे जोरदार आवाज और चीखें सुनकर जब सोसाइटीवासी बाहर आए, तो मां-बेटे को खून से लथपथ कॉमन एरिया में पड़ा पाया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को मृत घोषित कर दिया।

सुसाइड नोट में लिखा— “हम इस दुनिया को छोड़ रहे हैं, माफ करना…”

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है, जो महिला ने अपने पति के लिए लिखा था। नोट में लिखा गया—
“हम इस दुनिया को छोड़ रहे हैं… माफ करना। हम आपको और परेशान नहीं करना चाहते। हमारी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।”

लंबी बीमारी से जूझ रहा था बच्चा

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बच्चा बचपन से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा था। वह पूरी तरह दवाओं पर निर्भर था और लंबे समय से स्कूल भी नहीं जा पा रहा था। परिवार इलाज के लिए उत्तराखंड तक आध्यात्मिक सहायता लेने गया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।

महिला का चार्टर्ड अकाउंटेंट पति घटना के वक्त ऑफिस गया हुआ था। उसने पत्नी से बेटे को दवा देने को कहा था। दवा देने के कुछ ही मिनट बाद महिला बेटे को छत पर ले गई और दोनों ने छलांग लगा दी।

पुलिस ने माना— मानसिक तनाव से उठाया कदम

पुलिस का कहना है कि मां बेटे की बीमारी से लंबे समय से तनाव और अवसाद में थी। इसी मानसिक दबाव ने उसे आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर किया। पुलिस ने मामले को संदिग्ध आत्महत्या मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…

1 hour ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

3 hours ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

3 hours ago

सर्दियों में गीजर ऑन करने से पहले सावधान! इन गलतियों से हो सकता है नुकसान

4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…

4 hours ago

विजयादशमी पर सीएम योगी का संदेश: अहंकार का अंत, सत्य की जीत! प्रभु श्रीराम के आदर्शों से जीवन बदलने का किया आह्वान

फोटो x गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विजयादशमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

4 hours ago