एचआरपीजी में एक दिवसीय बृहद रोजगार मेला 25 को

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सेवा योजन अधिकारी शैलेद्र कुमार शुक्ल ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय, कौशल विकास मिशन एवं राजकीय आईटीआई, संत कबीर नगर के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 25.08.2023 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से अपराह्न 03.00 बजे तक, हीरालाल रामनिवास डिग्री कालेज परिसर, खलीलाबाद, संत कबीर नगर में एक दिवसीय बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया है।
उन्होंने बताया कि उक्त रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियॉ बी0के0टी0 टायर्स, मदरसन सेमी सिस्टम लिमिटेड, यजाकी, ब्राईट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल्स लि0 एवं डिक्सन टेक्नोलॉजीज प्रा0 लि0 आदि लगभग 350 रिक्तियों के साथ प्रतिभाग कर रही हैं। उक्त मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष तथा शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, स्नातक, एवं आई0टी0आई0, डिप्लोमा, कौशल विकास मिशन योजनान्तर्गत प्रशिक्षित आदि में उत्तीर्ण होने चाहिए। रोजगार मेलें में प्रतिभाग करने के लिए सेवायोजन विभाग के वेव पोर्टल www.sewayojan.up.nic.in पर पंजीकृत अभ्यर्थी लॉगिन करके नियोजकों व उनके यहॉ उपलब्ध रिक्तियों के सापेक्ष आनलाईन आवेदन कर सकते हैं। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र, दो फोटो एवं बायोडाटा के साथ कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए मेले में सम्मिलित होे सकते हैं।
रोजगार मेला में सम्मिलित होने हेतु प्रतिभागियों को कोई मार्ग-व्यय देय नही होगा। विस्तृत जानकारी हेतु इच्छुक अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय, संत कबीर नगर में सम्पर्क कर सकते हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए पराविधिक स्वयंसेवकों को निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

1 hour ago

होली पर भी चला कागजी फावड़ा! मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल

जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…

3 hours ago

स्किमैगो रैंकिंग 2026 में डीडीयूजीयू का प्रदर्शन बेहतर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्किमैगो इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय…

3 hours ago

कोचिंग के लिए निकला छात्र लापता, परिजन परेशान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के उभांव थाना क्षेत्र से एक छात्र के लापता होने का मामला…

3 hours ago

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, उभांव पुलिस को मिली सफलता

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना उभांव पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित…

3 hours ago

ई-लॉटरी से होगा कृषि यंत्रों के लिए किसानों का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने…

4 hours ago