लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रो. पूनम टंडन गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)l उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति (श्रीमती) आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रो.पूनम टंडन को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर का कुलपति नियुक्त किया है। प्रो0 पूनम टंडन की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए की गयी है।
उक्त जानकारी गुरुवार को राजभवन में अपर मुख्य सचिव राज्यपाल, डॉ सुधीर महादेव बोबडे ने दी है।

डॉ.पूनम टंडन: वर्तमान में लखनऊ विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग की प्रोफेसर हैं। प्रो. टंडन की अनुसंधान क्षेत्र में गहरी रुचि हैं|उनका प्रिय विषय रासायनिक भौतिकी, क्वांटम रसायन विज्ञान, कंपन स्पेक्ट्रोस्कोपी, नैनोमटेरियल्स, सामग्री विज्ञान, प्रयोगात्मक ठोस-अवस्था भौतिकी, सक्रिय फार्मास्युटिकल अवयवों में बहुरूपता, बायोडिग्रेडेबल पॉलिमर, संचालन पॉलिमर और बायोपॉलिमर है।

प्रो. टंडन के कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में डेढ़ सौ से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हए हैं। प्रो. टंडन के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा अपने छात्रों के मार्गदर्शन और प्रेरित करने पर उनका व्यक्तिगत ध्यान रहता है। उन्होंने दो दर्जन से अधिक शोध छात्रों का मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण किया हैl इन्हें कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर पुरस्कृत भी किया गया है।
ज्ञात हो कि गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश सिंह का कार्यकाल 4 सितंबर को पूरा हो रहा है। प्रो. सिंह एक और कार्यकाल के लिए प्रयासरत थेl परंतु राजभवन ने अब प्रो. पूनम टंडन को दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त कर दिया है। प्रो. पूनम टंडन लखनऊ यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। जल्दी ही उनके गोरखपुर पहुंच कर ज्वॉइन करने की सम्भावना हैl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

3 hours ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

3 hours ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

4 hours ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

2 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

2 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

2 days ago