खण्ड विकास कार्यालय तमकुहीराज परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेला 25 अगस्त को

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, जनपद- कुशीनगर के तत्वावधान में कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी, तमकुहीराज कुशीनगर के परिसर में 25 अगस्त को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन प्रस्तावित किया गया है, इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के कम्पनियों के भर्ती अधिकारी उपस्थित रह कर विभिन्न पदों पर परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की कार्यवाही सम्पादित करेंगे। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, एवं आई०टी०आई उत्तीर्ण तथा 18 से 35 आयु के अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते है। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 04 कम्पनियां प्रतिभाग करेगी। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में प्रतिभाग के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल sewayojan.up. nic.in पर अपने आई०डी० पासवर्ड से लॉगइन कर सम्बन्धित कम्पनी में अपनी योग्यतानुसार आनलाईन आवेदन कर मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। सभी अभ्यर्थी अपनी समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, फोटो एवं बायोडाटा इत्यादि के साथ पूर्वान्ह 10.00 बजे तमकुहीराज, कुशीनगर के परिसर में उपस्थित होकर रोजगार मेले में सम्मिलित हो सकते है इस मेले की सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। रोजगार मेले में आने हेतु कोई यात्रा व्यय देय नही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा और बालिकाओं को किया जागरूक देवरिया…

10 minutes ago

बारिश में तालाब बन जाता है आंगनबाड़ी परिसर, कीचड़ से जूझ रहे नौनिहाल

सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट कीचड़ के दलदल में आंगनबाड़ी केंद्र, मासूमों की राह हुई मुश्किल;…

31 minutes ago

जनसेवा का नया फॉर्मूला: कार में बैठिए, समस्या सुनिए और रिपोर्ट बनाइए!

हर विधायक को कार और 75 हजार रुपये! जनसेवा का नया मॉडल या सुविधा का…

53 minutes ago

बंगाल में फिर हिली धरती: मुर्शिदाबाद में 3.7 का भूकंप, लोगों में बढ़ी चिंता

मुर्शिदाबाद में देर रात भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता; दहशत में घरों से बाहर…

1 hour ago

झामुमो के समर्पित नेता सुदिव्य कुमार नहीं रहे, हेमंत सोरेन ने बताया ‘बड़े भाई’ जैसा रिश्ता

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ…

2 hours ago

भारत का नया ग्लोबल पावर गेम: पैसा, बाजार, अंतरिक्ष और ब्रिक्स से 2047 की तैयारी

भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…

2 hours ago