आयुष्मान कार्ड बनाये जाने हेतु सभी न0पा0/न0पं0 में होगा कैम्प का आयोजन

25 अगस्त से 29 अगस्त तक आयोजित किये जायेंगे कैम्प

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने आयुष्मान कार्ड बनाये जाने की समीक्षा में नगरीय क्षेत्र में प्रगति संतोषजनक नही पाए जाने पर, अभियान के रूप में कैम्प आयोजित कर लाभार्थियों के कार्ड बनाये जाने हेतु स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों को तिथिवार नोडल अधिकारी/आयुष्मान मित्र व पंचायत सहायक को नामित किए हैं।
जिलाधिकारी ने नगरपालिका क्षेत्र पड़रौना हेतु 25 व 26 अगस्त 2023 को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़रौना (गायत्री मंदिर के पीछे) प्रभारी चिकित्साधिकारी कुबेरस्थान/पूर्ति निरीक्षक पड़रौना को कैम्प का नोडल नामित किया गया है। तथा 27 अगस्त को हनुमान इंटर मीडिएट कॉलेज पड़रौना में, 28 व 29 अगस्त को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़रौना गायत्री मंदिर के पीछे कैम्प आयोजन हेतु अधिकारी/कर्मचारी नामित किये गए हैं।
इसी प्रकार 25 से 29 अगस्त 2023 तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,खडडा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेवरही में कैम्प के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाये जाने हेतु प्रभारी चिकित्साधिकारी/पूर्ति निरीक्षक/आयुष्मान मित्र नामित किये गए हैं।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया है कि समस्त नगरीय क्षेत्रों के अंत्योदय कार्ड धारकों की अवशेष सूची जिला पूर्ति अधिकारी को उपलब्ध कराएं। उन्होंने ये भी निर्देशित किया है कि संबंधित नगरीय क्षेत्र के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी तथा पूर्ति निरीक्षक क्षेत्र के उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से अंत्योदय राशन कार्ड धारकों के परिवार जनों जो राशन कार्ड में सम्मिलित है को कैंप में लाकर उनके आयुष्मान कार्ड बनवाने की कार्यवाही सुनिश्चित कराएं एवं संबंधित नगर पालिका नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी कैंप व्यवस्था को सुव्यवस्थित रूप से संचालन करने में समुचित सहयोग करेंगे। जिलाधिकारी ने समस्त अधि0 अधिकारी न0पा0/न0पं0 को आयोजित कैम्प के नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया है।
जिलाधिकारी द्वारा उक्त कार्य मे किसी भी स्तर पर लापरवाही संज्ञान में आने पर प्रभावी कार्यवाही हेतु आगाह किया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

महाराणा राजसिंह से जीवनानंद दास तक, जानिए इन विभूतियों की विरासत

Aiनिर्मित 22 अक्टूबर को पुण्यतिथि एवं निधन विशेष | इतिहास, साहित्य, स्वतंत्रता संग्राम और समाज…

1 hour ago

क्रांतिकारी, वैज्ञानिक, कवि और अभिनेता—इन हस्तियों ने छोड़ी अमिट छाप

जानिए 22 अक्टूबर को जन्मे देश के महान व्यक्तित्वों का योगदान लेखक: अभिषेक कुमार 22…

1 hour ago

देवरिया में दर्द से राहत की नई उम्मीद!

न्यू कॉलोनी में दर्द निवारक क्लिनिक एवं आरवी पैथोलॉजी का शुभारंभ, बेहतर इलाज की सुविधा…

2 hours ago

22 अक्टूबर का इतिहास: भाखड़ा-नांगल परियोजना से चंद्रयान-1 तक, जानिए इस दिन की प्रमुख घटनाएं

लेखक: अभिषेक कुमार 22 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्वइतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर की तारीख…

7 hours ago

पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

22 अक्टूबर 2026 राशिफल: पापांकुशा एकादशी पर इन 5 राशियों के खुल सकते हैं तरक्की…

7 hours ago

आईआरआरआई में एक माह का प्रशिक्षण लेंगे गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 22 विद्यार्थी

वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…

9 hours ago