सड़क पर ट्रक धसने से आवागमन रहा बाधित

करीब आठ घंटे सलेमपुर -चेरो रोड पर आवागमन रहा बंद

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सलेमपुर देवरिया जनपद के सलेमपुर में दो दिन से हो रही बारिश के कारण व पहले से जर्जर हो गए सलेमपुर – चेरो रोड पर बभनौली पांडेय गांव के पास एक गिट्टी लदा ट्रक एक वाहन को पास देते समय सड़क पर ही जमीन में धंस गया।जिसके कारण इस सड़क पर आवागमन कई घण्टे तक पूरी तरह से बाधित हो गया ।
सलेमपुर नगर से चेरो को जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क पूरी तरह से जर्जर हो कर कई जगह गड्ढे में तब्दील हो गई है।इस समय क्षेत्र में हो रहे बारिश के कारण और सड़क की स्थिति और बुरी जो चुकी है। बृहस्पतिवार को दिन में करीब दस बजे एक गिट्टी लदा ट्रक सलेमपुर के तरफ जा रहा था ।कि बभनौली पांडेय गांव के पास एक वाहन को साइड देने के दौरान सड़क पर ही तिरछा होकर धंस गया।बहुत कोशिश के बाद भी उसमें से निकल नही पाया जिसके कारण इस सड़क पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल के बच्चों व महिलाओं को उठानी पड़ी ।इस सड़क से कई दर्जनों गांवों के लोगों व केंद्रीय विद्यालय व कई महत्वपूर्ण विद्यालयों के छात्रों का आवागमन बंद हो गया। ट्रक के फंसे होने के कारण मजबूर हो कर इस पर चलने वाले यात्री वाहनों को कई किलोमीटर चक्कर लगा कर अपने गंतव्य तक जाना पड़ा।देर शाम तक आवागमन बाधित ही था।

rkpnews@desk

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

18 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

18 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

2 days ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago