एक दिवसीय रोजगार मेला उदित नारायण इण्टर मीडिएट कालेज में सम्पन्न

रोजगार मेले में साक्षात्कार के माध्यम से 814 का हुआ चयन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, जनपद कुशीनगर के तत्वावधान में उदित नारायण इण्टरमीडिएट कालेज, पडरौना, कुशीनगर के परिसर में गुरुवार को एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कुल 26 कम्पनियाँ सम्मिलित हुई। रोजगार मेले में प्रतिभाग के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष एवं शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक एवं आई०टी०आई० उत्तीर्ण थी। रोजगार मेले में लगभग 3000 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से कुल 814 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के माध्यम से विभिन्न कम्पनियों में चयनित किया गया। जी4यस सिक्योर सोल्यूशन इण्डिया प्रा०लि०, ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल एण्ड आर्युवेदिक प्रा०लि०, बी०आई०एस०, होली हर्ब्स, संजीवनी आयुर्वेदिक तथा एल०आई०सी० आफ इण्डिया इत्यादि कम्पनियों में विभिन्न पदों जैसे सिक्यारिटी गार्ड , सुपरवाइजर, स्टोर इन्चार्ज, मार्केटिंग सुपरवाइजर, सेल्स रिप्रेन्जटेटिव, अभिकर्ता तथा मशीन हेल्पर इत्यादि पदों पर चयनित किया गया। विधायक, पडरौना सदर मनीष जायसवाल द्वारा मेले का शुभारम्भ किया गया। रोजगार मेले में अध्यक्ष नगर पालिका के प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, पूर्व सभासद पडरौना, शाहनवाज आलम स०जि०रो०स०अधिकारी, अरविन्द्र यादव, अपर सांख्यकीय अधिकारी, शिशिर कुमार सिंह, स०जि०से०अधिकारी, क्षे0से0का0, गोरखपुर, प्रधानाचार्य, उदित नारायण इण्टर कालेज, पडरौना, प्रधानाचार्य, राजकीय आई०टी०आई०, पडरौना, अनिल कुमार, व०स०, जितेन्द्र जायसवाल, क०स०, दयानन्द यादव, क०स०, अभिषेक मिश्रा, यंग प्रोफेसनल, रामप्रवेश एवं प्रशान्त कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

6 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

6 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

6 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

7 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

7 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

7 hours ago