जनपद स्तरीय निवेश कुम्भ का आयोजन शुक्रवार को

उ0प्र0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 कार्यक्रम का होगा लाइव प्रसारण

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
उपायुक्त उद्योग सतीश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देशानुसार शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के अन्तर्गत ‘उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023’ कार्यक्रम का आयोजन 10 फरवरी से 12 फरवरी तक लखनऊ में किया जा रहा है। इसमें शासन द्वारा यह निर्देश प्राप्त हैं कि, 10 फरवरी को प्रातः 9:30 बजे से “जनपद स्तरीय निवेश कुम्भ” का आयोजन किया जाय।
उक्त के क्रम में जिलाधिकारी रमेश रंजन के निर्देशानुसार जनपद कुशीनगर में इस कार्यक्रम का आयोजन “कलेक्ट्रेट सभागार”, कुशीनगर में किया गया है। कार्यक्रम में जनपद के विधायकगण के साथ-साथ अन्य जनप्रतिनिधिगण भी प्रतिभाग करेंगे। साथ ही जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी के अतिरिक्त निवेश सम्बन्धित अन्य सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ उद्यमी संगठन व उद्योग व्यापार मण्डल के प्रतिनिधि व इन्वेस्टर समिट के इन्टेन्ट फाइल उद्यमी भी उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा लखनऊ में कार्यक्रम के शुभारम्भ का सीधा प्रसारण ( लाईव टेलीकास्ट) भी इस कार्यक्रम में कराया जायेगा। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्नातक/ परास्नातक अंतिम वर्ष के कुछ प्रमुख छात्र-छात्राओं द्वारा भी प्रतिभाग किया जाना है। पुनः 12 फरवरी को लगभग 4:00 बजे राष्ट्रपति द्वारा कार्यक्रम का समापन सम्बोधन भी किया जायेगा, जिसका सीधा प्रसारण भी कार्यक्रम में किया जायेगा ।
उपायुक्त उद्योग ने जनपद के सभी संबंधित उद्यमियों, निवेशकों, उद्यमी प्रतिनिधियों व सम्बन्धित विभागों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि, वे उपरोक्त कार्यक्रम में अपने विभाग से सम्बन्धित नीतियों / कार्यक्रमों के पावरप्वाइंट प्रजेन्टेशन के साथ ससमय प्रतिभाग कर कार्यक्रम का लाभ उठावें।

rkpshomnath

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

5 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

5 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

6 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

6 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

6 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

6 hours ago