एक न एक दिन स्वतः खंडित होगा चीन: अंकुर राज तिवारी

भारत तिब्बत समन्वय संघ की राष्ट्रीय कोर परिषद के समापन अवसर पर बोले विधायक

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। भारत-तिब्बत समन्वय संघ के अनवर प्रयास मानवता के लिए उस सिद्धि की तरह हैं। जिससे चीन की कुटिल चालें एक दिन असफल हो जाएंगी।
उक्त बातें खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक अंकुर राज तिवारी ने रविवार को बीटीएसएस की राष्ट्रीय कोर परिषद की उत्तरार्द्ध बैठक “तप 2023” में कहीं।
विधायक श्री तिवारी ने कहा कि तिब्बत की स्वतंत्रता से भारत का सुरक्षित होना तय है और यह भी तय है कि एक न एक दिन चीन अपने आप बर्बाद हो जाएगा और तिब्बत मुक्त हो जाएगा।
संघ के समापन सत्र को संबोधित करते हुए छपरा विश्वविद्यालय के पूर्व वीसी प्रो. हरिकेश सिंह ने कहा कि संत कबीर की इस पुण्य भूमि से संघ का प्रयास यूनाइटेड नेशंस तक गूंजेगा और यह तय है कि तिब्बत की भूमि को यह संगठन ही अपने प्रयासों से मुक्त कराएगा।
बैठक के द्वितीय दिवस संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. सूरज कुमार पारचा ने कहा कि समय के साथ तिब्बत के आजादी की लड़ाई से ज्यादा कठिन है तिब्बतियों को बचाने की लड़ाई। इनका मिडिल वे अप्रोच मानवता की दृष्टि से तो ठीक है। लेकिन चीन जैसे देश पर आप कभी कोई भरोसा कर नहीं सकते।
रॉ के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी नरेश कुमार सूद ने कहा कि यह सच है कि भारत 1962 का भारत नहीं है। सरकार देश को मजबूत करने में लगी है। बस जन जागरण के लिए जिस तरह बीटीएसएस लगा है वह जारी रहना चाहिए।
संगठन की अगली राष्ट्रीय बैठक आगामी दिसंबर में असम के तेजपुर में संपन्न होगी, यह निर्णय भी लिया गया। दो दिन तक चली इस बैठक में तीन प्रस्ताव पारित हुए। जिले सोनी इंटरनेशनल होटल में आयोजित इस बैठक में देश भर से आए प्रतिनिधियों को मोमेंटो दे कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर संघ के केंद्रीय संयोजक हेमेंद्र तोमर, तिब्बती मूल की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला विभाग कालसांग युदून, नव निर्वाचित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम कुमार सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री अरविंद केसरी, मंत्री विवेक सोनी, राष्ट्रीय महामंत्री महिला डॉ.सोनी सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री युवा अनिता जय सिंह, प्रांतीय महामंत्री शिवेंद्र सिंह, शशि मौली पांडेय जिलाध्यक्ष गोरखपुर, श्रीकांत मणि त्रिपाठी, अनूप वाजपेई, उमाशंकर पांडेय, ई.सुधांशु सिंह आदि मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

छोटी मछली गिरफ्तार, बड़ी मछली को अभयदान!

व्यंग्य: ऊपर वाले मालामाल, नीचे वाले बेहाल!छोटी मछली पर शिकंजा, बड़ी मछली को संरक्षण क्यों?…

4 hours ago

लोकतंत्र में जनआक्रोश बनाम विदेशी प्रभाव: कौन तय करता है सरकारों का भविष्य?

दुनिया के लोकतंत्रों पर विदेशी सत्ता परिवर्तन का साया! इजरायल से भारत, फ्रांस, स्पेन और…

4 hours ago

बदरीनाथ से लौटते वक्त मौत से टकराया हेलीकॉप्टर!

Ai निर्मित चमोली में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, श्रद्धालुओं की यात्रा मातम में बदली…

4 hours ago