महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के मनिकौंरा स्थित प्रेशर सिंचाई प्रणाली के ट्रांसफार्मर से प्लेट चोरी के मामले में पुलिस ने बुधवार को एक वांछित आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की 74 ट्रांसफार्मर प्लेटें बरामद करने का दावा किया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपित को न्यायालय भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, मनिकौंरा स्थित प्रेशर सिंचाई प्रणाली के बिजली ट्रांसफार्मर से प्लेट चोरी होने के मामले में सिंचाई विभाग के अवर अभियंता मुकेश कुमार शुक्ला की तहरीर पर पुरन्दरपुर थाने में मुकदमा संख्या 224/2026 दर्ज किया गया था। मामले में बीएनएस की धारा 303(2), 324(3), 317(2) तथा विद्युत अधिनियम की धारा 136(1) के तहत कार्रवाई की गई।पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित एवं चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में पुरन्दरपुर पुलिस टीम आरोपितों की तलाश में जुटी थी।बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि मुकदमे में वांछित आरोपित मनिकौंरा के आसपास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर डोलई साहनी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 74 ट्रांसफार्मर प्लेटें बरामद हुईं।गिरफ्तार आरोपित की पहचान डोलई साहनी पुत्र हरिश्चंद्र साहनी, निवासी ग्राम लोटन डीह, थाना लोटन, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। पुलिस मामले में चोरी की अन्य सामग्री और घटना में शामिल अन्य लोगों के संबंध में जांच कर रही है।कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक चन्द्र प्रकाश झा, कांस्टेबल राम जन्म वर्मा, कांस्टेबल जयंत यादव और कांस्टेबल सौरभ जायसवाल शामिल रहे।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…
11 अक्टूबर को परीक्षा पर संशय, 4.5 लाख अभ्यर्थियों को JAC की आधिकारिक तारीख का…
एक बंदर पकड़कर ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा, दूसरे को पकड़ने की मांग बहराइच…
Ai निर्मित फोटो सांकेतिक चाकुलिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर इलाके से…
सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता में 24 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग, तीन विजेता…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा )lकलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह का विदाई समारोह…