लार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष वजीर अहमद के नेतृत्व में नगर के सेंट्रल बैंक के समीप कैम्प कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा गांव-गांव तक पार्टी की गतिविधियों को पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई । मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ ने कहा कि कांग्रेस संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन को बूथ, ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत, मंडल और ब्लॉक स्तर तक मजबूत एवं सक्रिय बनाना हमारी प्राथमिकता है। भाजपा सरकार में बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है।सबसे ज्यादा परेशानी ग्रामीण क्षेत्रों में है जहां मुश्किल से 6 घण्टे बिजली आपूर्ति हो रही है। महंगाई चरम पर है।खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं। जनता इस जनविरोधी सरकार से छुटकारा चाहती है। जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद स्थापित करने और संगठन को मजबूत बनाने में जुटने का आह्वान किया। संगठन जितना मजबूत और सक्रिय होगा, उतनी ही प्रभावी ढंग से जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया जा सकेगा। जिला उपाध्यक्ष अब्दुल जब्बार ने कहा कि इस सरकार में अल्पसंख्यक समुदाय अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। जिला महासचिव वशिष्ठ मोदनवाल ने कहा कि आज व्यापारी समाज सरकार द्वारा लगाए जा रहे नए नियमों से परेशान है। मध्यम वर्ग का व्यापार चौपट होता जा रहा है। बैठक को सत्यप्रकाश मिश्र अंशु, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार पांडेय, शिवशंकर सिंह,पन्नालाल पाठक, शमशुल आजम,साहिल ,दीपक पटेल आदि ने सम्बोधित किया।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…
11 अक्टूबर को परीक्षा पर संशय, 4.5 लाख अभ्यर्थियों को JAC की आधिकारिक तारीख का…
एक बंदर पकड़कर ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा, दूसरे को पकड़ने की मांग बहराइच…
Ai निर्मित फोटो सांकेतिक चाकुलिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर इलाके से…
सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता में 24 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग, तीन विजेता…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा )lकलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह का विदाई समारोह…