राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)04 सितम्बर..
।पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की विक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तुर्कपट्टी पुलिस ने रविवार को मुखबिर खास की सूचना पर ग्रामसभा देवीपुर टोला गुरवलिया के नहर पटरी पर रखे गुमटी से कैलाश गोंड़ पुत्र रामऔतार को 1-125 किग्रा मादक पदार्थ गाँजा के साथ मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मु0 अ0 सं0 291/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
इसी क्रम में पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्रामसभा जंगल घोरठ निवासी 46 वर्षीय हुसैन अंसारी पुत्र भिखारी अंसारी व लैलुननेंशा पत्नी हुसैन अंसारी को माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया द्वारा जारी गिरफ्तारी के अधिपत्र मु0 अ0 सं0 3417/2021 धारा 498,323,504 भादवि 3/4 के तहत दर्ज मुकदमे में गिरफ्तार कर लिया।
इसी क्रम में पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र के ग्रामसभा चन्दरौटा निवासी 38 वर्षीय पिन्टू उर्फ धीरेन्द्र कुमार पुत्र कृष्णकान्त सिन्हा को माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पडरौना कुशीनगर द्वारा जारी गिरफ्तारी के अधिपत्र मु0 अ0 सं0 5803/2021 धारा 498/A/304 B भादवि0 3/4 डीपी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेंज दिया। गिरफ्तारी के समय थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह के साथ का0 विजय बहादुर सिंह, पूनम गोंड़, प्रियंका गोंड़ आदि पुलिस कर्मी साथ थे।
संवादाता कुशीनगर…
यूपी में चाइनीज मांझे का खूनी खेल! वाराणसी में साड़ी कारोबारी की मौत, आखिर प्रतिबंध…
फोटो goo दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस की कार्रवाई और पाबंदियां: सुप्रीम कोर्ट ने साफ की…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय…
यूपी के इस जिले में 43 हजार स्कूली बच्चों का पैसा अटका, सर्दी में स्वेटर…
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल संघ लोक…
Ai निर्मित JETET 2026 में बड़ा बदलाव! 5.60 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा में अब पहले…