बदला गया तीन सौ मीटर हाईटेंशन तार, फाल्ट से मिलेगी मुक्ति

राजापाकड़/कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)4सितम्बर…

33/11 केवीए उपकेंद्र गुरवलिया से राजापाकड़ व विजयपुर फीडरों से क्षेत्र में आपूर्ति के लिए लगा 11000 वोल्टेज का तार जर्जर हो गया था। जब आपूर्ति शुरु होती थी या ओवरलोड की दशा में उपकेंद्र से तीन सौ मीटर की दूरी में तार टूटकर गिर जाता था। इससे घंटो आपूर्ति प्रभावित हो जाती थी। अक्सर यह तार कसया-तमकुहीरोड मुख्य मार्ग पर गिरता था जिससे हमेशा खतरे की आशंका बनी रहती थी। उपभोक्ता लंबे समय से तार बदले जाने की मांग कर रहे थे। इस क्रम में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जेई रवींद्र कुमार की देखरेख में रविवार को राजन सिंह, राजू गोंड, सूरज, देवेन्द्र पटेल, हरेंद्र प्रसाद, कपिलदेव शर्मा, बरकत आदि विद्युतकर्मियों ने कड़ी मेहनत के पश्चात उक्त लंबाई में नया हाईटेंशन तार खींचा। जेई ने कहा कि फिलहाल समस्या का समाधान कर दिया गया है। समूचे जर्जर हाईटेंशन तार को बदलने का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा जा रहा है।

संवादाता कुशीनगर…

parveen journalist

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago