विश्व शान्ति दिवस पर “सद्भावना के लिए बढ़ते क़दम ” विषयक संगोष्ठी आयोजित

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)21 सितम्बर…नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड संख्या 14, सबया स्थित एक विद्यालय में विश्व शान्ति दिवस पर “भारत की परिकल्पना ” विषय पर संगोष्ठी राइज एंड एक्ट के तहत आयोजित हुई।
कार्यक्रम की शुरुआत गांधीजी के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया गया।


प्रबन्धक संजय सिंह ने कहा कि तथागत भगवान बुद्ध की धरती पूरे विश्व को शांति, अहिंसा और मैत्री का संदेश देती है। हमें बुद्ध, गुरु गोरखनाथ, कबीर, गांधी, विवेकानंद, नेहरू, भगत सिंह ,अम्बेडकर आदि महापुरुषों के सपनों के भारत निर्माण का संकल्प लेना होगा। भानु प्रिया पाण्डेय ने कहा कि साझी संस्कृति व विरासत हमारी पहचान रही है। मेल जोल, स्वतंत्रता, समता, बन्धुता की हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाने से ही भारत विश्व गुरु बनेगा।
रमिता सिंह ने कहा कि ऐसे वातावरण का निर्माण करें ताकि एकता व प्रेम कायम रहे।जब सभी धर्म संस्कृति का सम्मान होगा तभी राष्ट्रीय एकता, शांति, सद्भाव व न्याय कायम होगा। इस अवसर पर शिक्षिका जैसा सिंह, प्रांशु, जगत नारायण सिंह, अर्चना सिंह सहित छात्र व छात्राएं मौजूद रहीं।

संवादाता कुशीनगर..

parveen journalist

Recent Posts

संत कबीर नगर में नकली गोल्ड से 8 लाख की ठगी, होमगार्ड समेत दो आरोपी गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नकली सोने के बिस्कुट के नाम पर…

11 minutes ago

संयुक्त राष्ट्र से इज़राइल–अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रोकने की मांग, ज्यूडिशियल काउंसिल की चेतावनी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को…

16 minutes ago

गोरखपुर में 1 अप्रैल को निकलेगी भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा, कायस्थ विकास परिषद की घोषणा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कायस्थ…

22 minutes ago

बलिया में सफाई व्यवस्था पर डीएम सख्त, 15 दिन में सुधार नहीं तो रुकेगा वेतन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पालिका परिषद बलिया की सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने…

28 minutes ago

सिकंदरपुर में शिक्षा जागरूकता के लिए निकला बाइक जुलूस, बच्चों को बांटी गई शैक्षिक सामग्री

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सीओ सिकंदरपुर कार्यालय में तैनात कांस्टेबल सुनील शाह की पहल पर…

34 minutes ago

ग्वालियर में मनोज वर्मा बने भारतीय पत्रकार संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष

ग्वालियर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) ने मनोज वर्मा को ग्वालियर जिला इकाई…

40 minutes ago