सावन के तीसरे सोमवार पर हर हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

झमाझम बारिश के बीच जलाभिषेक के लिए शिवालयों में उड़े श्रद्धालु

कन्हैया यादव।
बघौचघाट,देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
भगवान शिव को समर्पित सावन माह के तीसरे सोमवार को भक्तों ने भगवान शिव के साथ मां पार्वती,गणेश और कार्तिकेय एवं नंदी की पूजा अर्चना व जलाभिषेक कर परिवार और स्वजनों के खुशहाली व देश के समृद्धि के लिए शिवलिंग पर श्रद्धालुओं ने फूल माला,बेलपत्र,दूध,धतुर, भांग,मदार चढ़ाने के साथ ही जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना किया। सावन के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में महादेव की पूजा करने के लिए भोर से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी।सावन के झमाझम बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव का जयघोष करते हुए जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर पुण्य के भागी बने।वही थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार अस्थाना श्रद्धालुओं के सुरक्षा की दृष्टि से जगह जगह पुलिस कर्मियों को तैनात किए थे।जो श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कराकर दर्शन पूजन कराते रहे।वही दिनभर शिवालयों में श्रद्धालुओं के आने जाने का क्रम बना रहा।शिवोपासना के क्रम में कहीं महामृत्युंजय मंत्र का जप होता रहा,तो कही रुद्राभिषेक से वातावरण शिवमय बना रहा। शिव भक्तों ने शिवलिंग पर बेलपत्र के साथ ही भांग,धतूरा,जल,दूध,शहद,दही,गंगाजल,मदार,सफेद वस्त्र,कमलगट्टा,पंचगव्य,पंचमेवा आदि चढ़ाकर विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन किया। मेदीपट्टी धाम स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पूजन अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद प्राप्त कर मेले से जरूरत के समान खरीदा।
इसी क्रम में सखनी स्थित प्राचीन श्री चंद्रनाथ बाबा मंदिर,विशुनपुरा बाजार स्थित शिव मंदिर,शिव मंदिर पथरदेवा समेत क्षेत्र के अन्य शिव मंदिरों में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही।श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी आचार्य राजू मिश्रा ने बताया कि सावन के सोमवार व्रत और शिव आराधना का विशेष महत्व होता है।इस दिन रुद्राभिषेक और पूजा पाठ करने से सभी तरह की मनोकामनाएं जल्द पूरी होती है।

rkpnews@desk

Recent Posts

ईरान-अमेरिका वार्ता: शांति की उम्मीद या टकराव की तैयारी?

इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…

59 minutes ago

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

10 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

11 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

11 hours ago

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

11 hours ago

फार्मर आईडी सत्यापन: डीएम ने खलीलाबाद व मेहदावल में प्रगति परखी, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

12 hours ago