Categories: NewsbeatUncategorized

भगवान बक्श की द्वितीय पुण्य तिथि पर अधिवक्ता सभागार में श्रधांजलि सभा का आयोजन किया गया

विष मुक्त खेती नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया गया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ सदस्य अधिवक्ता विचार मंच व किसान परिषद के संस्थापक अध्यक्ष रहे स्वर्गीय भगवान बक्श सेंगर की द्वितीय पुण्य तिथि के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अधिवक्ता सभागार में श्रधांजलि सभा का आयोजन किया गया। विष मुक्त खेती नशा मुक्त अभियान से जन जन को जोड़ने के संकल्प लिया गया।आयोजित श्रधांजलि सभा मे उपस्थित जनपद अधिवक्ता संघ अध्यक्ष गया प्रसाद मिश्र रूल ऑफ लॉ सोसायटी संरक्षक बाबू मैथलीशरण एडवोकेट , स्थाई लोक अदालत प्रभारी चेयरमैन अनिल त्रिपाठी , रूल ऑफ लॉ सोसायटी अवध क्षेत्र संयोजक संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट , महामंत्री पुष्पांजलि मिश्र , पूर्व महामंत्री रामपाल शुक्ल , उपाध्यक्ष रमन कुमार सिंह , महामंत्री कैसरगंज बार पंकज श्रीवास्तव , समाजसेवी पुण्डरीक पाण्डेय , एम०पी सेंगर , पूर्व अध्यक्ष राम छबीले शुक्ल , पूर्व अध्यक्ष राम अचल सिंह सेंगर , उपाध्यक्ष करणवीर सिंह , पूर्व महामंत्री प्रमोद श्रीवास्तव , पूर्व उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह चौहान , डॉ राजेश तिवारी , नंदन श्रीवास्तव। अधिवक्ता प्रियंका सिंह रघुवंशी व नगमा खान , समाजसेवी अर्जुन कुमार दिलीप जी , समाजसेवी मुकुंद जी शुक्ल , रत्नाकर सिंह, ऋषभ सिंह सेंगर , दीपांकर सिंह , रोचक यज्ञसैनी एडवोकेट , इन्द्रदेव त्रिपाठी एडवोकेट , सतीश श्रीवास्तव एडवोकेट प्रेम नाथ तिवारी , जय प्रकाश सिंह , रामजी बाजपेयी , सिद्धनाथ श्रीवास्तव , विद्याराम आदि ने स्वर्गीय बी०बी सिंह सेंगर को प्रख्यात कानूनविद , संविधान विशेषज्ञ विधिवेत्ता बताते हुए उनके पदचिन्हों पर चलकर स्वर्गीय सेंगर द्वारा विष मुक्त खेती नशामुक्त महाअभियान आंदोलन से जन-जन को जोड़ने का आवाहन किया गया । तथा स्वर्गीय सेंगर की प्रतिमा को जनपद अधिवक्ता सभागार में स्थापित करने का प्रस्ताव रखा जिसे बार एसोसिएशन अध्यक्ष द्वारा स्वीकार किया गया।कार्यक्रम का संचालन रूल ऑफ लॉ सोसायटी अध्यक्ष अनिल मिश्र एडवोकेट ने किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अवधेश रमन प्रताप सिंह एडवोकेट ने किया।आयोजक आनंद सिंह सेंगर एडवोकेट ने बताया कि , स्वर्गीय बी०बी सिंह सेंगर द्वारा किसानों व अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए स्थापित मानदंडों को पूर्ण करने के लिए वृहद स्तर पर बहुउद्देश्यीय किसान चौपाल , चिकित्सा शिविर व जन जागरण चौपाल का आयोजन प्रस्तुति किया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया सदर से चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा, पार्टी नेतृत्व जल्द लेगा फैसला

देवरिया से चुनाव लड़ने के संबंध में श्री भीमसेन राव द्वारा भेजे गए प्रस्ताव की…

26 minutes ago

नवरात्र की अष्टमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ और महंत अवेद्यनाथ का किया दर्शन-पूजन

लोककल्याण के साथ सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गोरखपुर (राष्ट्र की…

30 minutes ago

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

4 hours ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

4 hours ago