Categories: NewsbeatUncategorized

132वीं जयन्ती पर याद किये गये बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं महान समाज सुधारक भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयन्ती के अवसर पर कलेक्टेर सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी अनिरूद्ध प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, डिप्टी कलेक्टर डॉ. पूजा यादव, उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, अधि.अधि. नगर पालिका परिषद बहराइच बाल मुकुन्द मिश्र सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने अन्य अधिकारियों के साथ जाकर आम्बेडकर पार्क स्थित बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
आंबेडकर जयन्ती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों, कलेक्ट्रेट कर्मी बी.डी. सिंह, गुलाम अली शाह, संदीप मिश्रा व अन्य ने कहा कि समतामूलक समाज की स्थापना तथा विश्व के सर्वश्रेण्ठ संविधान के निर्माण में बाबा साहेब का योगदान अविस्मरणीय हैं। वक्ताओं ने कहा कि हमें इस बात का संकल्प लेना होगा कि हम जिस भी मुकाम पर हैं बिना किसी भेदभाव, ऊंच-नीच, धर्म, वर्ग एवं जाति से ऊपर उठ कर मानव कल्याणार्थ कार्य करें, हमारा यही कृत बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वक्ताओं ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े और विस्तृत संविधान के निर्माण में योगदान देने के साथ-साथ बाबा साहेब ने नारी सशक्तिकरण, न्याय, बन्धुता, समता और स्वतन्त्रता से युुक्त समाज की स्थापना का भी बाबा साहेब ने सपना देखा था जिसे पूरा करना हम सब की जिम्मेदारी है। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा तैयार किया गया संविधान हमेशा प्रासांगिक रहा है और रहेगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना सही नहीं! सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, ऑनलाइन सुरक्षा के लिए बनेगी सख्त व्यवस्था

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर…

1 hour ago

घर में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम: ट्रेलर हादसे में विशुनपुरा के दयानंद की मौत

बरहज में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, भाग रहे…

2 hours ago

LoC पर आधी रात के बाद सेना का बड़ा एक्शन! कुपवाड़ा में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर; इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

फोटो goo कुपवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षा…

2 hours ago

खाटू श्याम के दर्शन से पहले काल का कहर! कोटा में नाले में समाई श्रद्धालुओं की बस, 8 की मौत

Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…

4 hours ago

17 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं, जन्म, निधन और खास दिवस

लेखक: अभिषेक कुमार 17 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विज्ञान, विश्व युद्ध, साहित्य और शांति के…

4 hours ago