गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन के लिए दूसरे दिन छ: ने खरीदे पर्चे

दो दिनों में कुल 20 पर्चे प्रत्याशियों या प्रतिनिधियों ने खरीदें

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन नामांकन के दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच, प्रत्याशियों या उनके प्रतिनिधियों ने शुक्रवार के दूसरे दिन 6 पर्चे खरीदे दो दिनों में कुल 20 पर्च खरीदे जा चुके हैं। कमिश्नर कैंपस में पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु प्रभा सिंह की देखरेख में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई हैं, जिसका बराबर पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु प्रभा सिंह व एडीएम वित्त राजेश कुमार सिंह द्वारा निगरानी किया जा रहा हैं। ड्यूटी पर लगाए गए पुलिस जवानों को अपने कर्तव्यों के प्रति आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे। शुक्रवार को कमिश्नर कोर्ट से दूसरे दिन 6 पर्च प्रत्याशियों या उनके प्रतिनिधियों द्वारा खरीदा गया 2 दिनों में कुल 20 पर्च खरीदी जा चुके हैं, पहले दिन 14 पर्चे खरीदे गए थे अभी तक कोई भी प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल नहीं किया है।

उम्मीद यही किया जा रहा है कि सोमवार से प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करेंगे, बैरहाल कमिश्नरी कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई है जिसका बराबर पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु प्रभा सिंह द्वारा निगरानी कर अपने मातहतो को आवश्यक दिशा निर्देश दे रही। नामांकन 12 जनवरी तक किया जायेगा जबकि नामांकन प्रपत्र की जांच 13 जनवरी को होगी 16 जनवरी को नाम वापस किया जा सकेगा। मतदान 30 जनवरी को प्रातः 08 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक बनाए गए मतदान केंद्रों पर गोरखपुर फैजाबाद स्नातक निर्वाचन के 17 जिलों में 249382 मतदाता अपने अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतगणना का कार्य 02 फरवरी को होगा। आरओ/ मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी नामांकन पत्रों की निगरानी कर रहे हैं, जिनका सहयोग एआरओ अजय कांत व एडीएम वित्त राजेश कुमार सिंह कर रहे हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

UP Weather News: यूपी में बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम…

34 minutes ago

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

4 hours ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

5 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

6 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

6 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

6 hours ago