नामांकन के दूसरे दिन 09 व्यक्तियों द्वारा कुल 16 सेटों में नामांकन पत्र लिया

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में 62-संत कबीर नगर संसदीय क्षेत्र हेतु नामांकन के दूसरे दिन रिटर्निंग आफिसर/जिला मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तंवर की उपस्थित में 09 व्यक्तियों द्वारा कुल 16 सेट में नामांकन पत्र प्राप्त किया गया। नामांकन पत्र प्राप्त करने वालों में निर्दलीय रमाकान्त पुत्र राममूरत, विपिन मणि त्रिपाठी पुत्र शूम्भ मणि त्रिपाठी, कृष्णमुरारी दूबे पुत्र श्रीराम दूबे, अरूण कुमार यादव पुत्र मिठाई लाल यादव एवं हेमवन्ती निषाद हेतु आनन्द पुत्र सतई प्रसाद ने नामांकन पत्र प्राप्त किया। बहुजन मुक्ति पार्टी से आनन्द कुमार गौतम पुत्र राममिलन, पीस पार्टी (गिरीवर सिंह हेतु) से मारूफ अहमद पुत्र मजहर अली, सबका दल यूनाइटेड (विजय चौहान हेतु) से वीरेन्द्र कुमार पुत्र भागीरथी एवं भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी से सुभाष चन्द्र पलकधारी तिवारी पुत्र पलकधारी तिवारी ने नामांकन पत्र प्राप्त किया।
नामांकन के दूसरे दिन भी किसी भी पार्टी अथवा व्यक्ति द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नही किया गया। नामांकन पत्र प्राप्त किये जाने एवं नामांकन पत्रों को दाखिल/जमा किये जाने की अंतिम तिथि दिनांक 06 मई 2024 सायं 03 बजे तक निर्धारित है। कलेक्ट्रेट परिसर के जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष संख्या 03 को नामांकन कक्ष बनाया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ: मनोज सिन्हा ने की प्राण प्रतिष्ठा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

4 hours ago

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

6 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

7 hours ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

7 hours ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

8 hours ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

8 hours ago