क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का फल-फूल रहा गोरखधंधा

रात के अंधेरे में निकाला जा रहा मिट्टी

प्रति ट्राली 800 से 1000 रु में बेचकर मालामाल हो रहें खनन माफिया

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।स्थानीय थाना क्षेत्र सिंदुरिया में इन दिनों धड़ल्ले से हो रहा अवैध मिट्टी खनन और जिम्मेदार तमाशाबीन बने हुए हैं । प्राप्त समाचार के अनुसार अवैध खनन पर प्रशासन द्वारा रोक लगाकर अवैध खनन करने वाले माफियाओं के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया है बावजूद इसके स्थानीय लोडर संचालक और जेसीबी मालिकों के द्वारा धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन का कार्य किया जा रहा है ।इन अवैध मिट्टी खनन कार्यों में संलिप्त खनन माफिया मिट्टी को प्रति ट्राली रु 800 से ₹1000 में बेचकर मालामाल हो रहे हैं पतरेंगवां,अरनहवां, हरिहरपुर,गोबरही, नरायनपुर,खजुरिया, बड़हरा मीर,सोनवल सहित दर्जनों गांवों में बिना सरकारी आदेश के धड़ल्ले से अबैध खनन को अंजाम दिया जा रहा है।सूत्र बताते है कि जेसीबी मालिक और लोडर संचालक रात के अंधेरे में धड़ल्ले से मिट्टी खनन कार्य को अंजाम दे रहे है,ट्रालियों की खड़खड़ाहट से आमजन की नींद खराब हो रही है।अब सवाल सबसे बड़ा यह है कि आखिर जब खनन कार्य अबैध है तो खनन माफिया किसके आदेश पर क्यों इस कुकृत्य को अंजाम दे रहे हैं।क्या उन्हें तनिक भी शासन और प्रशासन का खौफ नही है या यह मान लिया जाय कि इस आचार संहिता में खुली छूट है।
एसडीएम सदर रमेश कुमार ने बताया कि अबैध खनन की सूचना मिल रही है जल्दी ही टीम बनाकर अबैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

3 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

3 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

3 hours ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

4 hours ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

4 hours ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

4 hours ago