Categories: Uncategorized

संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने फरियादियों की सुनी समस्या

समाधान का दिलाया भरोसा

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा )
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल एवं पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील फूलपुर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि इसमे किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी, जन समस्याओं का गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है।इस अवसर पर कुल 89 मामले आये, जिसमे से 07 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष 82 मामलों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत करने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। प्राप्त मामलों में राजस्व विभाग के 61, पुलिस के 17, विकास के 05, विद्युत के 03, नहर के 01, पंचायती राज के 01 एवं मनरेगा के 01 शामिल हैं।जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन-जिन विभागों से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, उसे जल्द से जल्द शत प्रतिशत गुणवत्तायुक्त निस्तारित करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि समस्याओं का निस्तारण प्रारम्भिक स्तर पर ही कर दिया जाए तो जनता को मुख्यालय तक नही जाना पड़ेगा। इसलिए अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर प्रारम्भिक स्तर पर ही जन समस्याओं का वास्तविक निस्तारण कर दें।इसके पश्चात जिलाधिकारी ने जरूरतमंदों में कम्बल का भी वितरण किया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, सीएमओ डॉ अशोक कुमार, डीएफओ जीडी मिश्र, उप जिलाधिकारी फूलपुर सुरेन्द्र नारायण, सीओ फूलपुपर एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

राफेल फैक्ट्री में कैमरा कांड, भारत को 114 जेट की मंजूरी

भारत द्वारा राफेल फाइटर जेट को ‘मेक इन इंडिया’ के तहत देश में बनाने की…

10 minutes ago

दिल्ली के रोहिणी में सनसनी, नवजात अपहरण कांड का खुलासा

दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। Baba Saheb Ambedkar Hospital,…

21 minutes ago

ITI मऊ में 20% सीटों पर सीधा प्रवेश, 23 फरवरी डेडलाइन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Government Industrial Training Institute Mau (ITI, मऊ) में आईएमसी कोटे के…

38 minutes ago

गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश, टीटीई फरार; 10 हजार का इनाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। Gorakhpur से अहमदाबाद जा रही गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी…

2 hours ago

I-PAC रेड पर SC में घमासान, ED पर आरोप-प्रत्यारोप

पश्चिम बंगाल में पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म I-PAC के दफ्तर और उसके को-फाउंडर प्रतीक जैन के…

2 hours ago

जनसुनवाई पर सख्ती, CM की ऑनलाइन निगरानी शुरू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। Gorakhpur में जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक सख्त और प्रभावी बना…

2 hours ago