डिप्टी सीएम के आदेश पर पुनः जांच करने पहुंची तीन सदस्यीय टीम

धानेपुर, गोंडा(राष्ट्र की परम्परा)03 सितमबर…जेहना समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक नवजात बच्चे को किसी अज्ञात जानवर द्वारा नोचे जाने की घटना को गलत साबित करते हुए जांच कमेटी द्वारा साशन को झूठी रिपोर्ट भेजी थी, उसी रिपोर्ट को सच मानते हुए स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य महकमे को क्लीन चिट दे दी थी।

पूरी घटना क्रम को प्रमुखता से प्रकाशित किये जाने बौखलाई चिकित्सा अधीक्षक सुमन मिश्रा ने पत्रकार जगत में भय व्याप्त करने की मंशा से एक पत्रकार पर गम्भीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करा दिया था, जिसके विरोध में पत्रकारों ने आक्रोश की ज्वाला जलाई जिसकी तपिस जनपद में दौरे पर आये सूबे के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तक पहुंची, उन्होंने पत्रकारों की बात सुनी और साशन को भेजी गयी जांच रिपोर्ट को खारिज करते हुए पुनः टीम सदस्यीय टीम बना कर तीन में साशन को रिपोर्ट भेजने का निर्देश जारी किया, इस बार स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों बायकाट करके मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, उपाधीक्षक शिवराज, अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी को जांच कमेटी में शामिल किया गया था।

इसी क्रम में टीम शनिवार की सुबह पुनः जांच करने के लिए मुजेहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची

जहां करीब एक घण्टे तक चिकित्सा अधीक्षक सुमन मिश्रा से पूछताछ की गयी, जांच में पुलिस कम्प्लेंट सहित मामले से जुड़े सभी अभिलेख थाने मंगवाये गए, उसके बाद जांच टीम ग्राम पंचायत रुद्रगढ़ गयी, पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर प्रसूति के परिजनों से भी पूछताछ की गयी।

इस दौरान जांच कमेटी में न होने के बावजूद स्वास्थ्य महकमे की मुख्य अधीक्षिका इंदुबाल स्वास्थ्य विभाग के बचाव में हस्तक्षेप करती नज़र आई, परिजनों से पूछताछ के बाद एडिशनल एसपी शिव राज ने बताया की सभी पक्षों का बयान दर्ज कर लिया गया है जो सही है उसी की रिपोर्ट साशन को भेजी जायेगी।

संवादाता गोंडा…

parveen journalist

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

26 minutes ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

2 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

3 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

4 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

4 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

4 hours ago