बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
कुछ दिन पूर्व एक खेत में बच्चो के खेल खेल में विवाद हो गया था, जिसको लेकर बड़ो में जमकर मारपीट हुई थी जिसमें दोनों तरफ के लोगों को चोटे आई थी। किन्तु रामकृपाल मिश्र एवं उनके पुत्र शन्नी एवं शिवम जमानत नहीं कराए थे, जिस पर बरहज पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर जनवरी माह में डुगडुगी पिटवाकर, रामकृपाल मिश्र, शन्नी मिश्र, शिवम मिश्र के घर पर 82 का नोटिस चस्पा किया गया था, लेकिन फिर भी आरोपी कोर्ट में हाजिर नहीं हुए।
अतः न्यायालय के आदेश पर सोमवार को बरहज पुलिस ने कुर्की की कार्यवाही की।
बरहज पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर सोमवार को भोसिमपुर पहुँच कर रामकृपाल मिश्र, शिवम मिश्रा, शन्नी मिश्र, के घर पर कुर्की की कार्रवाई कि, जिस में घर में रखा गया गैस सिलेंडर, चुल्हा, चारपाई तख्त, कुर्सी सहित आदि वस्तुएं पिकअप पर लादकर थाने लेकर आई।
आपको बताते चले कि पिछले वर्ष 9 सितंबर को लड़कों के बीच खेलकूद को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था जो देखते देखते बड़ा रूप ले लिया था, जिसमें 3 लोगों पर हत्या का प्रयास करने एवं अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था, लेकिन तीनों लोंग अपनी जमानत नहीं करा पाए जिसको लेकर जनवरी माह में उनके घर पर 82 का नोटिस चस्पा किया गया था लेकिन फिर भी तीनों आरोपी अब तक जमानत नहीं करा पाए थे, जिसको लेकर सोमवार को बरहज पुलिस ने भोसिमपुर गांव पहुंच कर कुर्की की कार्यवाही की, सूत्रों के अनुसार उनके पास जमानत राशि ना होने पर तीनों आरोपियों ने जमानत नहीं करा पाया था।
इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक बरहज कपिल देव चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कुर्क की राशि नहीं बताई जाती, कुर्क की राशि कोर्ट द्वारा निर्धारित की जाएगी तभी कुछ कहा जा सकता है।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…
आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…
India vs South Africa Highlights Super 8 मुकाबले में South Africa national cricket team ने…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…