भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठाके अवसर पर संपूर्ण बरहज नगर हुआ राम मय

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार को बरहज नगर पालिका परिसर मे प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण दिखाया गया। एवं नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर पूरा माहौल राममय किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल द्वारा माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में बरहज तहसील के उप जिला अधिकारी अवधेश निगम ने उपस्थित राम भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि यह बड़ा ही सुखद क्षण है जब पूरे भारत में एक साथ भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा पर कार्यक्रम संपन्न हो रहा है, मेरा सौभाग्य है की नगर पालिका परिषद में विभिन्न विद्यालयों के आए हुए बच्चों का यह कार्यक्रम बड़ा सुंदर एवं मनमोहक है। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने कहा कि आज प्रभु श्री राम के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में हो रहा है, जिसका लाइव प्रसारण बरहज नगर पालिका परिषद में चल रहा है। वर्तमान की युवा पीढ़ी इस प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को देख रही है नगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा जो कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, वह सराहनीय है। जिन बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया नगर पालिका अध्यक्ष ने स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र भेंट कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इसी क्रम में अनंत पीठ आश्रम बरहज में पीठाधीश्वर आञ्जनेय दास महाराज द्वारा भगवान के विग्रह का पूजन किया गया एवं मंदिर में नवाब हुसैन ने अपनी टीम के साथ भगवान का सुंदर भजन प्रस्तुत किया। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया । नगर में जगह-जगह दुर्गा मंदिर जयनगर, काली मंदिर गौरा, नीलकंठ मंदिर, हनुमानगढ़ी, काली माता मंदिर मोहाव ,पचौहा हनुमान मंदिर,पीजी कॉलेज आश्रम बरहज में स्थापित मां सरस्वती एवं प्रभु श्री राम के दिव्य दरबार का पूजन कार्यालय अधीक्षक मनीष श्रीवास्तव द्वारा किया गया । क्रमशःसोना मंदिर, राम जानकी मंदिर तिवारीपुर ,सहित पूरे नगर में जगह-जगह भगवान का आरती पूजन एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ। श्याम जायसवाल के नेतृत्व में भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाला गया। नगर के लोगों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा कर इसका स्वागत किया, शोभा यात्रा में रामकृष्ण शिव माता की सुंदर झांकी सजाई गई थीं। जो नगर पालिका में आकर चल रहे कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ, जिससे इस कार्यक्रम की शोभा और बढ़ गई। शोभायात्रा के दौरान भक्तों में महाप्रसाद भी बाटा जा रहा था।पूरा बरहज नगर राम मय हो उठा जय श्री राम व भारत माता आदि के नारे लगाए जा रहे थे, जिससे पूरा नगर पालिका क्षेत्र गूंज उठा। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी कृष्ण चंद्र पांडेय, क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह , उपजिलाधिकारी अवधेश निगम, रामेश्वर यादव, रमेश तिवारी , बिंदेश्वर गिरी, दिपक जायसवाल , आनन्द श्रवण सिंह, ओपी शुक्ला, विनय मिश्र, अनिरुद्ध मिश्रा, नागेंद्र मिश्रा, अनमोल मिश्र, अभय पांडेय, हरिशंकर पांडेय, अवधेश पाल, मुरारी मिश्र, आंचल पाठक, मानस मिश्र, अनुपम मिश्र, राम श्रृंगार पांडेय ,सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

दिवाली पर कर्मचारियों को मिली 7 दिन की छुट्टी, इंदौर की कंपनी ने जीता दिल, 24 घंटे में मिले 250 नौकरी के आवेदन

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। आज के दौर में जहां कई कर्मचारी लंबे काम के घंटे…

2 hours ago

दीपावली 2026: अयोध्या से व्हाइट हाउस और टाइम्स स्क्वायर तक जगमगाएगी दुनिया, मां लक्ष्मी की आराधना से गूंजेगा भारत का गौरव

Diwali 2026 Special: भारत की सांस्कृतिक विरासत का वैश्विक उत्सव, अयोध्या के दीपोत्सव से लेकर…

2 hours ago

‘माफी मांगकर ही अयोध्या आएं’, अखिलेश यादव के राम मंदिर दौरे से पहले CM योगी का बड़ा बयान

अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय…

2 hours ago

महिला सुरक्षा और जनविश्वास पर पुलिस का जोर, एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जनता…

2 hours ago

वाराणसी रेलवे स्टेशन पर सीट को लेकर यात्रियों में मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली और छठ पर्व के चलते ट्रेनों में यात्रियों की भारी…

2 hours ago

बद्रीनाथ धाम की पहाड़ी पर भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखाई दीं लपटें, वन विभाग में मचा हड़कंप

चमोली (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम…

2 hours ago