अयोध्या धाम में विराजे प्रभु श्रीराम

जिले में राम राम की गूंज जिला प्रशासन पुलिस बल के साथ चप्पे चप्पे पर तैनात

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा) देश के साथ साथ नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में राम नाम की गूंज l अद्भुत अलौकिक अयोध्या धाम में राम जी विराजमान हो गए जिसके चलते नगर में जगह जगह राम नाम का जाप चलता रहा l करोड़ों भारतवासियों के आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी के भव्य दिव्य नव्य मन्दिर का अयोध्या धाम में भव्य निर्माण मन्दिर में विराजमान हुए l राम राज्य की ओर बदलते भारत का एक महत्व कदम l इस खुशी को शब्दों में वयक्त नही किया जा सकता l देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा समस्त पूज्य साधु संतों व धर्माचार्यों की उपस्तिथि में श्रीराम लला का प्राण प्रतिष्ठा देख मन आनंदित रोमांचित हो गया l जन्म भूमि पर श्रीराम लला जी के इस एतिहासिक पल को देख श्रद्धालुओं की आंखे हुई नम झूमते नाचती महिलाओं ने नगर में भ्रमण किया l चौक चौराहों गली मोहल्ले में राम नाम की गूंज सुंदर कांड के साथ साथ भंडारे का आयोजन किया गया l पूरे नगर को सजाया गया महिलाएं पुरुषों के साथ बच्चों में राम नाम का जोश देखा गया l जैसे ही राम जी का प्राण प्रतिष्ठा पुरा हुआ श्रद्धालुओं ने आतिशबाजी शुरू कर l जय श्री राम के जयकारे लगाने लगे झूमने नाचने लगे l छावनी चौराहा,पीपल चौराहे,गुरू नानक चौक,पानी टंकी पर टी वी पर लाइव देखते हुए श्री राम के जयकारे लगाते रहे l महिलाओं ने नगर में राम नाम का जलूस निकल कर अपने आराध्य भगवान श्री राम का जाप किया l किले की काली कोटिन मन्दिर व ज्वाला देवी मन्दिर पर भाजपा की जिला मंत्री हेमा निगम,अशोक गुप्ता, सभासद आशीष सिंह आदि ने भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया l गुदड़ी मोहल्ले की सैकड़ों महिलाओं ने जलूस निकाला l

Editor CP pandey

Recent Posts

दिवाली पर कर्मचारियों को मिली 7 दिन की छुट्टी, इंदौर की कंपनी ने जीता दिल, 24 घंटे में मिले 250 नौकरी के आवेदन

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। आज के दौर में जहां कई कर्मचारी लंबे काम के घंटे…

2 hours ago

दीपावली 2026: अयोध्या से व्हाइट हाउस और टाइम्स स्क्वायर तक जगमगाएगी दुनिया, मां लक्ष्मी की आराधना से गूंजेगा भारत का गौरव

Diwali 2026 Special: भारत की सांस्कृतिक विरासत का वैश्विक उत्सव, अयोध्या के दीपोत्सव से लेकर…

2 hours ago

‘माफी मांगकर ही अयोध्या आएं’, अखिलेश यादव के राम मंदिर दौरे से पहले CM योगी का बड़ा बयान

अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय…

2 hours ago

महिला सुरक्षा और जनविश्वास पर पुलिस का जोर, एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जनता…

2 hours ago

वाराणसी रेलवे स्टेशन पर सीट को लेकर यात्रियों में मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली और छठ पर्व के चलते ट्रेनों में यात्रियों की भारी…

2 hours ago

बद्रीनाथ धाम की पहाड़ी पर भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखाई दीं लपटें, वन विभाग में मचा हड़कंप

चमोली (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम…

2 hours ago