वार्षिक अनुष्ठान के समापन के अवसर पर भंडारे का हुआ आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर क्षेत्र स्थित श्री राम मंदिर पावर हाउस का वार्षिक अनुष्ठान का समापन हो गया । समापन के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया । मंदिर को विधिवत रूप से सजाया गया था वहीं हनुमान मंदिर सहित सभी देवी देवताओं की साज सज्जा की गई थी जो की काफी मनमोहक एवं आकर्षक लग रही थी । देर रात्रि तक मंदिर में भक्ति संगीत का आयोजन चलता रहा जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान के भक्ति गीतों पर खूब झूमते रहे । भगवान के भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्ति में हो गया था । इस अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी अभिचल पांडेय उर्फ गोलू महाराज ने बताया कि श्री राम मंदिर पावर हाउस का आंठवें वार्षिक अनुष्ठान के समापन के अवसर पर रुद्राभिषेक के साथ महायज्ञ का आयोजन किया गया । जिसके बाद शाम विशाल भंडारे का आयोजन हुआ । भगवान को भोग लगाने के बाद यह प्रसाद भंडारे के रूप में श्रद्धालुओं को वितरित किया गया । मान्यता है कि भगवान का प्रसाद ग्रहण करने से सबके दुख दूर होते हैं और सबकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं । कार्यक्रम में मुख्य रूप से वाराणसी से पधारे आचार्य मनोज शास्त्री, पंडित पंकज शास्त्री , ब्रजकिशोर , जितेंद्र त्रिपाठी , दीपक गर्ग , पंकज चौबे , राघवेंद्र मिश्रा , वैराग्य वर्धन दुबे , सुनील दुबे , गौरव सिंह , दिलीप पांडेय , पूर्व सभासद राकेश तिवारी , अभिकल पाण्डेय , रवि केसरवानी , सत्यम पाण्डेय , के के राय , हिमांशु शर्मा , गोपाल पांडेय , राजेश सिंह , आदि लोग मौजूद रहे ।

Karan Pandey

Recent Posts

होर्मुज स्ट्रेट में तनाव से भारत की गैस सप्लाई पर बड़ा असर

ईरान युद्ध का असर: भारत में LPG के बाद अब PNG-CNG संकट की आहट, सप्लाई…

6 minutes ago

पत्रकार हितों के लिए बड़ा कदम, गोरखपुर से उठा मजबूत मुद्दा

गोरखपुर प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र, पत्रकारों की समस्याओं के समाधान का…

56 minutes ago

पेट्रोल संकट का असर: बाजार बंद, शादियों पर पाबंदी, ट्रांसपोर्ट फ्री

पाकिस्तान में ऊर्जा संकट से सख्ती: रात 8 बजे के बाद बाजार बंद, 10 बजे…

3 hours ago

महराजगंज: सूचना छुपाने पर कार्रवाई: ठूठीबारी थानाध्यक्ष निलंबित, एसपी का सख्त संदेश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर एक बड़ी कार्रवाई…

3 hours ago

झपकी बनी जानलेवा: बाबा धाम से लौट रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, चालक की मौत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा पुल के पास मंगलवार सुबह एक…

3 hours ago

कानपुर में शादी के बाद किडनी के लिए दबाव, पत्नी से 30 लाख की मांग; FIR दर्ज

कानपुर (राष्ट्र की परम्परा)। कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने…

5 hours ago