अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर जनपद के जिला कारागार में विधिक साक्षरता/सहायता शिविर का किया गया आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया जे0पी0 यादव के निर्देशन में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया के सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार दूबे की देख-रेख में जिला कारागार देवरिया में विधिक साक्षरता/सहायता शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला कारागार, अधीक्षक देवरिया भोला मिश्र द्वारा उपस्थित महिला बंदियों को महिलाओं की समस्याओं के समाधान हेतु उपलब्ध तंत्र एवं विभिन्न संस्थाओं तथा पुलिस प्रशासनिक एवं न्यायिक व्यवस्था में उपलब्ध समाधान के उपायों तथा महिला बंदियों के अधिकारों के बारें में जानकारियां देते बताया गया कि महिलाओं के सुविधा के निःशुल्क टोल फ्रि नं0 1090 है जिस पर पीड़ित महिला सूचना देकर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकती है। जनपद में महिलाओं के समाधान हेतु महिला कल्याण विभाग से संचालित वन स्टाप सेंटर स्थापित है। जहां से महिलाओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराया जाता है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता राजू द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित कानून देहज प्रतिषेध अनिधिनियम, घरेलू हिंसा निवारण अधिनियम 2005 के उन प्रावधानों के बारें जानकारियां दी गयी जिसमें महिलाओं एवं बालिकाओं के हित संरक्षण है एवं वैवाहिक विवादों से सम्बन्धित कानूनों के बारें जानाकरियां देते हुए बताया गया कि यदि किसी महिला को विधिक सहायता की आवश्यकता है वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया में प्रार्थना देकर निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकती है। अन्य वक्ताओं द्वारा भी अपने महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कानूनों के बारें में जानकारियां दी गयी।
उक्त कार्यक्रम में जेल अधीक्षक भोला मिश्र, उपकारापाल राजकुमार, वंदना, शारदा देवी, अधिवक्ता राजू, अमरेन्द्र त्रिपाठी, महिला अधिवक्ता प्रियंका सिंह, महिला जेल वार्डर विजय लक्ष्मी, कुमारी रूबीना, मंजू, व चन्द्रदेव चौधरी, सपन कुमार, नीरज मिश्र इत्यादि उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कलह ही दरिद्रता की जड़: संवाद और सौहार्द से ही समृद्धि संभव

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।समाज और परिवार की प्रगति का मूल आधार शांति, विश्वास और सतत…

4 minutes ago

सुबह 5 से 8 बजे तक चला विशेष चेकिंग अभियान, 214 लोग जांच के दायरे में

देवरिया मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान: 214 लोगों व 132 वाहनों की जांच, पुलिस ने बढ़ाया…

58 minutes ago

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध

घुघली में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, पुलिस…

59 minutes ago

जबलपुर के सिहोरा में मंदिर में तोड़फोड़ के बाद तनाव, पथराव; 15 हिरासत में

जबलपुर/सिहोरा(राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र के आजाद चौक…

1 hour ago

सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से इंटर परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)सड़क हादसा की एक दर्दनाक घटना में गौरी बाजार थाना क्षेत्र…

2 hours ago

Prince Andrew की गिरफ्तारी से ब्रिटिश राजशाही में हलचल

ब्रिटेन की राजशाही में उस समय हलचल मच गई जब गुरुवार (19 फरवरी 2026) को…

2 hours ago