डीएम की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता वाली प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना अंतर्गत जनपद स्तरीय समिति की बैठक विधायक रुद्रपुर जयप्रकाश निषाद, विधायक भाटपाररानी सभाकुंवर कुशवाहा, विधायक रामपुर कारखाना सुरेंद्र चौरसिया की उपस्थिति में विकास भवन स्थित गांधी सभागार में आयोजित हुई। बैठक में अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में विकास कार्य को तेज करने पर व्यापक विमर्श किया गया।
रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सबका साथ सबका विकास की अवधारणा को साथ लेकर चलते हैं। अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों के विकास पर उनका विशेष फोकस रहता है। उन्होंने इस योजना के अंतर्गत मदनपुर स्थित नई पीएचसी के उन्नयन पर जोर दिया।विधायक भाटपाररानी सभाकुंवर कुशवाहा ने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के समन्वित प्रयास से अल्पसंख्यक समुदाय तक विकास की नई लहर पहुंच रही है। विधायक रामपुर कारखाना सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री जन विकास योजना के तहत जनपद व्यापक स्तर पर कार्य हो रहे हैं जिसका लाभ अल्पसंख्यक समुदाय सहित सभी को मिलेगा।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि योजना के अंतर्गत देवरिया सदर, रुद्रपुर, रामपुर कारखाना, भाटपाररानी, लार एवं बनकटा में सद्भाव मंडप बनाए जाएंगे। पथरदेवा में कॉमन सर्विस सेंटर तथा देसही देवरिया स्थित जिला ग्रामीण विकास संस्थान में 80 बेड क्षमता वाला छात्रावास तथा 100 सीटेड गोष्ठी कक्ष बनाया जाना प्रस्तावित है।
समिति ने आधी-अधूरी तैयारी के साथ बैठक कराने एवं समिति को भ्रमित करने वाली सूचना देने पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल की भर्त्सना की। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पुरानी परियोजनाओं की प्रगति के संबन्ध में भी समिति को जानकारी नहीं दे सके। 18 मार्च को पुनः सायंकाल प्रधान मंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना अंतर्गत जनपद स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, एमएलसी प्रतिनिधि राजू मणि, विधायक प्रतिनिधि नवीन, सीएमओ डॉ राजेश झा, जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय, बीएसए हरिश्चंद्रनाथ एडीआईओएस महेंद्र प्रसाद सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

न्यू कॉलोनी से बेलडाड़ तक आंधी का असर, पेड़ गिरने के बाद सदर विधायक ने संभाला मोर्चा

देवरिया में आंधी-तूफान के बीच सदर विधायक ने संभाली कमान देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार…

3 hours ago

न्यू कॉलोनी में कुत्ते का खौफ! तीन लोगों को काटने का दावा, दुकान खोल रहे भाजपा बूथ अध्यक्ष पर भी हमला

भाजपा बूथ अध्यक्ष रोहित कुमार मद्धेशिया देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के न्यू कॉलोनी क्षेत्र…

3 hours ago

लोहता में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से दो साइकिल सवारों की मौत, थाने का घेराव

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। लोहता थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में…

4 hours ago

बिहार में अगले 24 घंटे मौसम का कहर! 6 जिलों में भारी बारिश और 70 KM/H की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले…

4 hours ago

JTET 2026 पर बड़ा अपडेट: 11 अक्टूबर की परीक्षा टली, 1 नवंबर की संभावित तारीख से बढ़ी अभ्यर्थियों की धड़कन

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों…

4 hours ago