Categories: Newsbeat

दीपावली पर डीएम और एसपी ने दी जनपदवासियों को शुभकामनाएं, सुरक्षित पर्व मनाने की अपील

पर्यावरण संरक्षण के लिए कम पटाखे जलाने का दिया संदेश, बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर जिलाधिकारी अनुज मलिक और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। दोनों अधिकारियों ने जिले के नागरिकों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी से दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।इस अवसर पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए लोगों से दीपावली पर कम से कम पटाखों का इस्तेमाल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पटाखों से निकलने वाला धुआं पर्यावरण को प्रदूषित करने के साथ ही लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। ऐसे में सभी नागरिकों को जिम्मेदारी का परिचय देते हुए सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनानी चाहिए।अधिकारियों ने पटाखे जलाते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें। अभिभावक और परिवार के बड़े सदस्य बच्चों के साथ मौजूद रहें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। इसके साथ ही पटाखे जलाने वाले स्थान पर पानी की समुचित व्यवस्था रखने तथा सुरक्षा संबंधी सभी जरूरी सावधानियों का पालन करने की अपील की।जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दीपावली खुशियों, प्रकाश और आपसी प्रेम का त्योहार है। इसे परंपरागत तरीके से मनाते हुए अपनी और दूसरों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखें।

Editor CP pandey

Recent Posts

यूपी के 17 शहरों की बदलेगी सूरत! कहीं स्मार्ट सड़कें तो कहीं हाईटेक सुविधाएं, जानिए आपके शहर का नाम है शामिल?

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के शहरों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने…

4 hours ago

योगी को चेतावनी, अखिलेश को बधाई!

SIR विवाद के बीच केजरीवाल का बड़ा सियासी हमला, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल; 2027…

4 hours ago

फेसबुक पर हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

दिवाली की शाम पिता की लाइसेंसी डीबीबीएल बंदूक से की थी फायरिंग, असलहा और खोखा…

6 hours ago

बनकटा पुलिस ने चोरी के आरोप में दो युवकों को किया गिरफ्तार, वाटरपंप और गेहूं बरामद

सोहनपुर ओवरब्रिज के पास मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई, दोनों आरोपी नोनार पांडेय गांव…

7 hours ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन, 17 नवंबर को होगा निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन

16 दिसंबर तक नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और नाम हटवाने के लिए लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां,…

8 hours ago

राजकीय संप्रेषण गृह में किशोरों के बीच मनाई गई दीपावली, मिठाई और फल बांटकर दीं शुभकामनाएं

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली के पावन अवसर पर जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष एवं…

8 hours ago