श्रावण के पहले सोमवार पर इटहियां शिव मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब

सुबह से ही शिव भक्तों की लगी लंबी कतार

प्रशासन रहा पूरी तरह मुस्तैद, सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

महाराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।श्रावण मास के पहले सोमवार को शिवभक्तों की आस्था का अनोखा नजारा देखने को मिला।इटहियां पंचमुखी शिव मंदिर में भोर से ही हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। पड़ोसी देश
नेपाल से सटा राज्य बिहार सहित उत्तर प्रदेश के दूर-दराज से आए श्रद्धालु कलश और पूजन सामग्री लेकर कतारबद्ध होकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचे। मंदिर फूल- मालाओं, रंग-बिरंगी लाइटों और भगवा ध्वजों से सजाया गया था, जिससे पूरा परिसर भक्ति से सराबोर नजर आया।
शिव भक्तों ने जल, बेलपत्र, धतूरा, भांग और दुग्ध चढ़ा कर भगवान शिव से सुख- शांति और मंगलकामनाओं की प्रार्थना की। इस अवसर पर विशेष रुद्राभिषेक और मंत्रोच्चार द्वारा विधिवत पूजन संपन्न कराया गया।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सचेत रहा। मेला क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। महिला पुलिसकर्मियों की भी विशेष तैनाती की गई थी, ताकि महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रमुख मार्गों पर बेरिकेटिंग की गई और वाहन पार्किंग की अलग व्यवस्था की गई। मेला परिसर और मंदिर प्रांगण में सीसीटीवी कैमरों के जरिए चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही थी, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राथमिक उपचार केंद्र एवं शीतल जल वितरण केंद्र लगाए गए थे। स्वयंसेवको ने भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन का सहयोग किया।
श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे मंदिर समिति के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने जलपान, प्रसाद वितरण तथा मार्गदर्शन की जिम्मेदारी संभाली। पहले सोमवार के इस अवसर पर श्रद्धा और सुरक्षा का समन्वय देखा गया । पूरा माहौल शिवमय हो गया और शिवभक्तों ने पूरे उत्साह से भोलेनाथ की अराधना कर पुण्य अर्जित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

3 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

3 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

3 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

3 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

4 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

4 hours ago