योग सप्ताह के प्रथम दिन स्पोर्ट्स स्टेडियम एवं विकास खण्डों में किया गया संयुक्त योगाभ्यास

15 जून से 21 जून तक मनाया जा रहा है योग सप्ताह

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी संदीप कुमार द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी/नोडल अधिकारी डा0 इन्द्रेश ने दिनांक 15 जून से 21 जून तक मनाये जाने वाले योग सप्ताह के महाभियान में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु जनपद के समस्त विकास खण्डों में योग प्रशिक्षक नामित करते हुये ब्लाक स्तर पर नोडल अधिकारियों को नामित किया गया है।
शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में नवम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के परिप्रेक्ष्य में दिनांक 15 जून से 21 जून तक हर घर योग सप्ताह के रूप में मनया जा रहा है।
जिसके क्रम में स्पोर्ट्स स्टेडियम संत कबीर नगर में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा योग सप्ताह का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक विवेक मिश्र, पतंजलि योगपीठ से राज रतन सिंह द्वारा 150 लोगो के साथ संयुक्त योगाभ्यास किया गया। इसी प्रकार जनपद के सभी विकास खण्डों में नामित योग प्रशिक्षकों द्वारा संयुक्त योगाभ्यास किया गया।
योग प्रशिक्षकों द्वारा बताया गया कि योग साधना किसी व्यक्ति विशेष के लिए नही बल्कि यह सम्पूर्ण मानवता के लिए प्रकृति का उपहार है। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपनी दैनिक दिनचर्या में अनिवार्य रूप से योग को शामिल करना चाहिये।
इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डा0 चन्द्रशेखर सिंह, डा0 नागेन्द्र, प्रभारी चिकित्साधिकारी कण्ट्रोल रूम, डा0 दिनेश चन्द्रा चिकित्साधीक्षक 50 शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय, डा0 दिव्या वर्मा आयुष चिकित्साधिकारी, क्रीडाधिकारी दिलीप कुमार सहित 150 से अधिक लोग उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से दहला बाराबंकी

बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब किदवई (बॉबी) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल…

3 hours ago

आइए जानते है किन राशियों की चमकेगी किस्मत

14 फरवरी 2026 का राशिफल: जानें किस राशि को होगा बड़ा लाभ, किसे बरतनी होगी…

3 hours ago

शनिवार का पंचांग: प्रदोष व्रत और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग

🗓 हिंदू पंचांग विवरण | 14 February 2026वार: शनिवारतिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशीद्वादशी समाप्त: 04:01…

3 hours ago

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की टीम ने बुलडोजर कार्रवाई के मामले में पीड़ित परिवार से की मुलाकात

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सलेमपुर के हरैया…

4 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन की व्यापक तैयारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। प्रस्तावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड) परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन और…

4 hours ago

UPPWD टेंडर नियमों में बड़ा बदलाव, अनुभवहीन ठेकेदारों पर लगेगा ब्रेक

UPPWD में कम रेट वाली निविदाओं पर सख्ती, कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए नया…

4 hours ago