कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन आवेदन करें

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चंद्र ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में पिछड़ा वर्ग के रोजगार युवक/युवतियों के लिए निःशुल्क ओ लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना संचालित की जा रही है। इसमें ऐसे आवेदक पात्र होंगे जो इण्टरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण हो, उनकी वार्षिक आय रू 100000.00 ( धनराशि रू0 एक लाख) से कम होगी और प्रशिक्षणार्थी की आयु 36 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए व जनपद का मूल निवासी हो एवं प्रशिक्षणार्थी बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न ले रहा हो। प्रशिक्षणार्थियों का चयन कक्षा 12 के प्राप्त प्राप्तांक के आधार पर चयन समिति द्वारा किया जायेगा।

इस प्रकार वित्तीय वर्ष 2023-24 में “ओ’ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए इच्छुक पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी www.obccomputertraining.upsdc.gov.in अथवा backwardwelfare.up.nic.in पर दिनांक 16 जून 2023 से 30 जून 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन के उपरान्त आवेदन की प्रति प्रिन्ट आउट प्राप्त कर समस्त अभिलेखों / विवरणों (पासपोर्ट 2 फोटो / आय / जाति / आधार व अन्य शैक्षिक अभिलेख) को स्वप्रमाणित करते हुए उसकी समस्त हार्डकॉपी दो प्रतियों में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी संतकबीर नगर के विकास भवन के कक्ष संख्या 05 में (द्वितीय तल) विलम्बतम दिनांक 30 जून 2023 तक जमा कर सकते हैं। अन्य किसी माध्यम से आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, सतकबीर नगर में सम्पर्क करने का कष्ट करें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

घर की सफाई करते समय महिला को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम; तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक…

51 minutes ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…

3 hours ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

5 hours ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

5 hours ago

सर्दियों में गीजर ऑन करने से पहले सावधान! इन गलतियों से हो सकता है नुकसान

4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…

5 hours ago