प्रशिक्षण के पांचवें दिवस को निर्वाचन ड्यूटी में लगे कार्मिकों ने डाक मतपत्र एवं ईडीसी से किया मतदान

अब तक 260 कार्मिकों ने डाक मत पत्र से मतदान किया जबकि 1099 कार्मिकों को ईडीसी जारी किया गया

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। लोक सभा समान्य निर्वाचन-2024 में लगे पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवम तृतीय का द्वितीय प्रशिक्षण एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में चल रहा है। निर्वाचन ड्यूटी में लगे कार्मिकों को डाक मत पत्र एवं ईडीसी से मतदान की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।
इसी क्रम में एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद के कक्ष संख्या 01 में विधानसभा मेहदावल का फैसिलिटेशन सेंटर बना है जबकि विज्ञान संकाय में खलीलाबाद एवं धनघटा विधानसभा का फैसिलिटेशन सेंटर बनाया गया है। फैसिलिटेशन सेंटर पर आज प्रशिक्षण के पांचवें दिवस को विधानसभा खलीलाबाद में 03, विधानसभा धनघटा में 01 एवं विधानसभा मेहदावल में 02 कार्मिकों के द्वारा डाक मत पत्र से मतदान किया गया। जबकि विधानसभा मेहदावल के 319, विधान सभा खलीलाबाद के 180 तथा धनघटा के 224 कार्मिकों ने इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट के लिए प्रारूप-12 क पर आवेदन किया गया, जिसके क्रम में संबंधित कार्मिकों को प्रारूप-12 ख पर निर्वाचन ड्यूटी प्रमाण पत्र निर्गत किया गया है, जिसके आधार पर संबंधित कार्मिक अपने निर्वाचन ड्यूटी वाले बूथ पर ईवीएम से मतदान करेंगे। अब तक 260 कार्मिकों न डाक मत पत्र से मतदान किया जबकि 1099 कार्मिकों को निर्वाचन ड्यूटी प्रमाण पत्र जारी किया गया है। फैसिलिटेशन सेंटर दिनांक 19 मई तक संचालित रहेंगे। निर्वाचन ड्यूटी में लगे कार्मिक ईडीसी से मतदान हेतु अपनी एपिक एवं निर्वाचन ड्यूटी आदेश की छाया प्रति के साथ प्रारूप-12 क पर आवेदन कर अपने विधानसभा के फैसिलिटेशन सेंटर पर निर्वाचन ड्यूटी आदेश के साथ आवेदन करेंगे, उनको प्रारूप-12 ख पर निर्वाचन ड्यूटी प्रमाण पत्र प्राप्त होगा, जिससे वह अपनी निर्वाचन ड्यूटी वाले बूथ पर ईवीएम से मतदान कर सकते हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

सरकारी दस्तावेज बनवाना आसान या बड़ी मुसीबत? जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रक्रिया पर ध्यान देने की जरूरत

अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जन्म प्रमाण पत्र हो या मृत्यु प्रमाण…

56 minutes ago

देवरिया खास में दो पक्षों के बीच तनाव!

घर में घुसकर पिस्टल दिखाने और मारपीट का आरोप, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के सामने…

2 hours ago

अयोध्या में शिवपाल यादव के स्वागत में उमड़ा समर्थकों का उत्साह, प्रभात नगर मोड़ पर हुआ भव्य अभिनंदन

अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के जनपद आगमन…

17 hours ago

विहिप ने देवरिया में फूंका अभियान का बिगुल, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरूकता पर रहेगा जोर

देवरिया में विहिप के हिंदू हित चिंतक अभियान का शंखनाद, 25 हजार लोगों को जोड़ने…

22 hours ago

गोपालगंज की SDO डॉ. प्रेरणा सिंह पर SVU का शिकंज!

पति समेत 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, जमीन से बैंक खातों तक खंगाले जा…

24 hours ago