एशिया कप में भारत पाकिस्तान मैच वाले दिन देश भर में बी बी सी आई का पुतला जलाएगी हिन्दू महासभा – बी एन तिवारी

सूर्य कुमार यादव पाकिस्तान से मैच नहीं खेलने का ऐलान कर देशभक्ति का परिचय दे – हिन्दू महासभा

नईदिल्ली (राष्ट्र की परम्परा) एशिया कप में भारत पाकिस्तान मैच पर हिन्दू महासभा ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की कड़ी निंदा की है। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि पहलगांव आतंकवादी हमले में हिंदुओं की हत्या के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के सैन्य और आतंकी ठिकानों को ऑपरेशन सिंदूर के पराक्रम से ध्वस्त किया। ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के पूरी तरह से ध्वस्त होने तक जारी रहेगा। भारत और पाकिस्तान के बीच सभी प्रकार के संबंध समाप्त हो चुके हैं। ऐसे में एशिया कप में भारत पाकिस्तान मैच देश की डेढ़ अरब आबादी की राष्ट्रीय भावनाओं के विपरीत है। उन्होंने कहा कि हिन्दू महासभा एशिया कप में भारत पाकिस्तान मैच का पुरजोर विरोध करती है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से इस मैच को रद्द करने की मांग करती है। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने जारी बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि एशिया कप के जारी शेड्यूल के अनुसार भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा है। दोनों के बीच क्रिकेट मैच होना सुनिश्चित हो चुका है। ऐसा होने से देशवासियों की राष्ट्रीय भावना आहत हुई है। इस मैच का राष्ट्रव्यापी विरोध होना चाहिए।
जारी बयान के अनुसार हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री ललित अग्रवाल ने ट्वेंटी ट्वेंटी टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव से आगे आकर एशिया कप में पाकिस्तान से मैच नहीं खेलने की घोषणा कर अपनी देशभक्ति का परिचय देने की अपील की। उन्हें कहा कि क्रिकेट देश से ऊपर कभी नहीं हो सकता। वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ियों के कप्तान शिखर धवन ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से क्रिकेट मैच नहीं खेलकर समस्त देशवासियों का मस्तक गर्व से ऊंचा कर दिया। देशवासी सूर्य कुमार यादव से भी ऐसी ही अपेक्षा करते हैं।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह ने भी भारत पाकिस्तान मैच का विरोध करते हुए कहा कि क्रिकेट में एशिया कप मिले या न मिले, शत्रु देश से क्रिकेट मैच का कोई औचित्य नहीं बनता। उन्होंने कहा कि भारत पाकिस्तान मैच रद्द नहीं हुआ तो हिन्दू महासभा देशवासियों से मैच का प्रसारण नहीं देखने का आह्वान करते हुए देश भर में मैच वाले दिन बी सी सी आई का पुतला जलाकर अपना आक्रोश प्रकट करेगी। इस आशय का हिन्दू महासभा बी सी सी आई चेयरमैन को पत्र लिखेगी और पुतला जलाने की अपनी चेतावनी को हर हाल में पूरा करेगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 hours ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

10 hours ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

20 hours ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

20 hours ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

2 days ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

2 days ago