करो योग रहो निरोग – योगाचार्य प्रवीण वर्मा
बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) जनपद के मिहींपुरवा कस्बें में स्थित सर्वोदय इन्टर कालेज में सुई फाउंडेशन व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित तीन दिवसीय नि:शुल्क योग चिकित्सा शिविर के समापन दिवस पर लोगों ने योग से निरोग रहने के गुर सीखें। शिविर के अंतिम दिन योगाचार्य प्रवीण वर्मा ने लोगों को योग से निरोग रहने की शपथ दिलवायी उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से हमें स्वयं के साथ समाज व देश को स्वस्थय बनाना होगा एवं योग को अपने जीवन में उतारना होगा। योगाचार्य ने कहा की योग कोई कला या सर्कस नहीं है। उन्होंने बताया कि योग विज्ञान है इससे हम अपने पूरे तन के साथ मन को स्वस्थय रख सकते है। वही योगाचार्य सुशील बाजपेयी ने लोगों को मर्म चिकित्सा, एक्यूप्रेसर व थेरपी के बारें मे जानकारी देते हुए कहा कि हम अपने शरीर के मर्म को दबाकर हद्वय रोग जैसी समस्या को नियंत्रित कर सकते है। समापन दिवस पर कस्बें के लोगों ने भारी संख्या में शिविर में प्रतिभाग किया व योग के गुर सीखेंगे l
देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…
देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…
फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…
बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…