घायल युवक की तहरीर पर दो नामजद समेत दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध मारपीट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
बांसडीहरोड इलाके के बिगही में मतदान कर घर लौट रहे युवक के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने घायल युवक की तहरीर पर दो नामजद समेत दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध मारपीट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। गांव के अजीत मौर्य ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बीते 1 तारीख को लाने गांव के बूथ से मतदान कर वापस घर लौट रहा था तभी पुरानी रंजिश को लेकर गांव के परमीश कुशवाहा व रजनीश वर्मा द्वारा दो अन्य अज्ञात युवकों के साथ उसे रास्ते मे रोक कर उसे बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया गया। हमलावरों ने उसकी बाइक भी तोड़फोड़ दी और उसे वहीं बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग निकले। मौके पर पंहुचे गांव के कुछ लोगों ने उसे प्राथमिक उपचार के लिये अस्पताल पंहुचाया जहां उसका इलाज हुआ। मामले में पुलिस ने घायल युवक की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ मारपीट व अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बार-बार मिल रही धमकियों से पटना कोर्ट की सुरक्षा पर सवाल

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पांच दिनों में तीसरी बार हाई…

37 minutes ago

मवेशी खाना की भूमि पर अतिक्रमण: क्या प्रशासनिक इच्छाशक्ति की कमी?

पैमाइश के दो साल बाद भी मवेशी खाना की जमीन खाली क्यों नहीं? प्रशासनिक चुप्पी…

48 minutes ago

अंधविश्वास के जाल में फंसी महिला, आभूषण दुकान में चोरी की नाकाम कोशिश

नकली चेन से असली सोना बदलने की कोशिश, दुकानदार की समझदारी से खुलासा सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र…

57 minutes ago

वीआईपी रोड पर 10 करोड़ की लैंबॉर्गिनी से मचा हड़कंप, शिवम मिश्रा पुलिस हिरासत में

कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: वीआईपी रोड दुर्घटना में शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ड्राइवर बदलने का दावा पुलिस…

1 hour ago

ऊर्जा नीति और आयात शुल्क पर विपक्ष बनाम सरकार की सीधी टक्कर

लोकसभा में राहुल गांधी पर बड़ा राजनीतिक हमला: निशिकांत दुबे ने पेश किया प्रस्ताव, सदस्यता…

1 hour ago

डांट से नाराज़ भाई ने पार की हैवानियत की हद

डांट से नाराज़ छोटे भाई की खौफनाक साजिश, बड़े भाई को कमरे में बंद कर…

2 hours ago