जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
केंद्र सरकार के आह्वान पर भारतीय सेना में अपनी सेवा दे रहे कस्बे के हवलदार ओपीआर शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा संविलियन विद्यालय जैतीपुर में एक कार्यक्रम आयोजित कर, छात्र-छात्राओं को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में बच्चों को जानकारी दी।कहां आप लोग देश का भविष्य है स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है।पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद व्यायाम पर भी ध्यान दें,जिससे शरीर स्वस्थ रहे। कार्यक्रम में उन्होंने छात्र-छात्राओं को भारतीय सेंना की वीर गाथाओं को सुना कर अग्निपथ योजना के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया।कहां सभी बच्चे अभी सेना की तैयारी करें।अपने आसपास साफ सफाई के प्रति जागरूक करनें के साथ ही बुजुर्गों की सेवा करने के लिए भी कहा।पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।छात्रों को यातायात नियमों के बारे में भी बताया।कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका मिथिलेश कुमारी तोमर,अध्यापक तुलसीराम, दीपक कुमार बाजपेई,कमलेश सिंह,रजनी, राघवेंद्र दीक्षित,अनुदेशक सुनील कुमार सहित काफी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।
Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…
फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…
वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…
त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…