जर्जर सड़कें,महंगाई, बेरोजगारी से आम जनता परेशान – मार्कण्डेय मिश्र

कांग्रेस की बैठक में उठा जनसमस्याओं का मुद्दा

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) कांग्रेस की बैठक बुधवार को कार्यालय पर सम्पन्न हुई।बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि आज जनता जर्जर सड़के,महंगाई, बेरोजगारी से परेशान है, लोग जिस आशा और विश्वास से भाजपा की सरकार बनाए थे ,उस पर वह खरा नही उतरी।भाजपा ने देश व प्रदेश की जनता को धोखा दिया।जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि पूरे क्षेत्र की अधिकांश सड़के जर्जर हो गई है, सलेमपुर से मगहरा जाने वाली सड़क को ठेकेदार ने गिट्टी गिराकर केवल फैला कर छोड़ दिया है, वह एकदम चलने लायक नहीं है। वहीं सलेमपुर से पयासी, सलेमपुर से चेरो,नवलपुर से लार, पिंडी से भागलपुर, लार से पिंडी होते हुए डुमरी तक की सड़क पूरी तरह से गड्ढो में तब्दील हो गई है।युवा कांग्रेस के जिला मिडिया कोआर्डिनेटर सत्यम पांडेय ने कहा कि आज बेरोजगारी के चलते युवा वर्ग एकदम से परेशान हो गया है। उनको अपने भविष्य की चिंता सता रही है।रोजगार की व्यवस्था करने में यह सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। बैठक को सैयद फिरोज अहमद, गणेश मिश्र, विशाल कुमार, राजेन्द्र पांडेय, सुरेन्द्र यादव, राहुल मिश्र, परमानन्द प्रसाद,राजेन्द्र तिवारी,दयाशंकर यादव, रमाशंकर प्रसाद, रोहित यादव, सतीश यादव, चुन्नु श्रीवास्तव, प्रेमचंद वर्मा, डॉ याहिया अंजुम, सन्नी पांडेय आदि ने सम्बोधित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

6 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

8 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

10 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

10 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

12 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

12 hours ago