आजादी के अमृत महोत्सव पर डीएम ने दिलाई पंच -प्रण की शपथ

सभी लोग अपने कर्तव्यों व दायित्वों का पालन करते हुए विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें– डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा) । आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश भर में मनाए जा रहे माटी वंदनोत्सव कार्यक्रम “मेरी माटी, मेरा देश” अभियान के तहत पूरे जनपद में पंच-प्रण शपथ का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट, विकास भवन, जिला न्यायालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित सभी सार्वजनिक कार्यालयों, विद्यालयों सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों पर एकत्रित होकर लोगों को विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी के हर अंश से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता व एकजुटता और नागरिकों में कर्तव्य की भावना को लेकर शपथ दिलाई गयी।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को पंच-प्रण शपथ दिलाते हुए कहा कि हम सभी का दायित्व है कि हम अपने कर्तव्यों व दायित्वों का पालन करते हुए विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी
ने अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलायी और मेरी माटी, मेरा देश अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ चलाने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, सभी एसडीएम/तहसीलदार/ईओ सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

3 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

3 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

3 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

3 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

3 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

4 hours ago