चौक नगर पंचायत मे मेरी माटी मेरा देश पर कार्यक्रम आयोजित

मनमोहक झांकी देखकर मंत्र मुक्त हुए लोग

जीवन में सदा समर्पण की भावना आत्मसात करना आवश्यक

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा)।
दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार महराजगंज में महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश एवं जिला विद्यालय निरीक्षक महराजगंज अमरनाथ राय के निर्देश के क्रम में अमृत महोत्सव के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा खेत खलिहान एवं अनेक देवस्थान से मुट्ठी मुट्ठी भर मिट्टी लेकर कलश में रखा गया। साथ ही साथ इस कलश के साथ तिरंगा भी लगा रहा जो हमारे देश की आन बान शान शौर्य पराक्रम और अभियान का प्रतीक है। इस अवसर पर एक सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई जिसमें भारत माता ,रानी लक्ष्मीबाई ,हमारे देश के किसान ,देश के जवान और तिरंगा लिए हुए छात्र-छात्राओं की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य डॉ हरिन्द्र यादव द्वारा काकोरी कांड की वर्षगांठ पर उससे संबंधित विषय को छात्र-छात्राओं के सम्मुख प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संयोजन विनोद कुमार विमल पूनम सिंह एवं सिंपल कुमारी द्वारा किया गया जबकि संचालन डॉ. राकेश कुमार तिवारी द्वारा किया गया। झांकी की प्रस्तुति देख विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ हरिन्द्र यादव एवं वरिष्ठ प्रवक्ता जगदंबिका सिंह ने छात्राओं एवं छात्रों को बहुत-बहुत बधाइयां एवं शुभकामनाएं देते हुए तथा देश की मिट्टी की महत्ता को बताया एवं अपने देश के लिए सदैव समर्पण की भावना आत्मसात करने के बारे में बताया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक रामसुखी यादव, विनोद कुमार यादव, कृष्णानंद शुक्ल, भवानी शंकर पांडेय, रमेश कुमार सिंह, सुनील कुमार ,फूल बदन, तबारक अली, अखिलेश कुमार मिश्र, सहित विद्यालय के तमाम छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सूचना मीडिया प्रभारी डॉ. राकेश कुमार तिवारी द्वारा दी गई।

rkpnews@desk

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

2 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

2 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

2 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

2 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

3 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

3 hours ago