Categories: Uncategorized

आपातकाल की 50वीं बरसी पर भाजपा ने किया लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प

जिले में संगोष्ठी, प्रदर्शनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस और वृक्षारोपण के मध्य संपन्न

संतकबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में 25 जून 1975 की तिथि एक काले अध्याय के रूप में दर्ज है। जिसके 50 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी, संतकबीर नगर द्वारा जिला कार्यालय पर “आपातकाल की 50वीं बरसी” के अवसर पर एक विचार संगोष्ठी, प्रदर्शनी, प्रेस वार्ता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात आपातकाल के दौर में हुए घटनाक्रमों को लेकर विशेष चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया, जिसमें उस समय के दमन, प्रेस सेंसरशिप, गिरफ्तारियों और जनता पर हुए अत्याचारों से संबंधित ऐतिहासिक छायाचित्रों एवं दस्तावेजों को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद रामपति राम त्रिपाठी ने कहा कि आपातकाल भारत के संवैधानिक इतिहास का वह दौर है जब सत्ता में बने रहने के लिए संविधान को ताक पर रख दिया गया। करोड़ों नागरिकों की स्वतंत्रता छीन ली गई और लोकतंत्र की आत्मा को कुचल दिया गया। यह दिन हमें याद दिलाता है कि लोकतंत्र की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है।
विशिष्ट अतिथि भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिन्हा ने कहा कि आज भी कांग्रेस की मानसिकता वही तानाशाही वाली है। जबकि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने कहा कि यह आयोजन न केवल अतीत को याद करने का अवसर है, बल्कि नई पीढ़ी को यह बताने का भी समय है कि लोकतंत्र की ताकत जनता में निहित होती है।
इस अवसर पर आपातकाल के प्रत्यक्षदर्शी रहे कुछ वरिष्ठ नागरिकों व कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस तरह उस समय बिना किसी अपराध के हजारों नागरिकों को जेल में डाल दिया गया, प्रेस की आज़ादी छीन ली गई और आम जनमानस भय और आतंक के साये में जीने को मजबूर हो गया।
कार्यक्रम में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत मुख्य अतिथि सहित सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया गया।
इस अवसर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डॉक्टर त्रिपाठी ने मीडिया के समक्ष आपातकाल के दौरान हुए अत्याचारों, राजनीतिक बंदियों की पीड़ा, लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमले और कांग्रेस की आज की कार्यशैली पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम का संचालन दीपू सिंह व आभार ज्ञापन गणेश पांडेय द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिले के लोकतंत्र रक्षक सेनानी सत्य नारायण सिंह, अनिरूद्ध निषाद, डॉ. सत्यपाल पाल, अमर राय, सुधांशु सिंह, अत्रेश श्रीवास्तव, गौरव निषाद, बद्री प्रसाद यादव, अरुण गुप्ता, ब्रह्मानंद पाण्डेय, किरण प्रजापति, समेत भाजपा पदाधिकारीगण, मोर्चा प्रमुख, वरिष्ठ कार्यकर्ता, पूर्व जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवीगण, युवा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

असंसदीय शब्द पर बवाल: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया खेद

मध्य प्रदेश विधानसभा में विवाद: कैलाश विजयवर्गीय के असंसदीय शब्द पर हंगामा, मोहन यादव ने…

4 minutes ago

राहुल गांधी सुल्तानपुर अदालत पेशी: अमित शाह मानहानि केस में अगली सुनवाई 9 मार्च को

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)राहुल गांधी सुल्तानपुर अदालत पेशी और अमित शाह मानहानि केस को…

10 minutes ago

सीमा पार नेटवर्क पर शिकंजा, परसा मलिक पुलिस ने तस्कर दबोचा

परसा मलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48.686 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा…

13 minutes ago

ट्रंप का ओबामा पर ‘एलियन जानकारी लीक’ का आरोप, UAP-UFO बहस तेज

अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर एलियन्स और UFO को लेकर बहस छिड़ गई है।…

13 minutes ago

15 अप्रैल को जारी होगी देवरिया पंचायत की अंतिम निर्वाचक नामावली

देवरिया त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण 2026: अंतिम प्रकाशन 15 अप्रैल को देवरिया (राष्ट्र…

21 minutes ago

सच देखो, सच सुनो, सच बोलो: सकारात्मक सोच और सादा जीवन का संदेश

आज के दौर में जब भ्रम, दिखावा और नकारात्मकता तेजी से बढ़ रही है, तब…

1 hour ago