बहराइच-खलीलाबाद नई रेल लाइन के लिए नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में प्रारम्भ हुई स्थलीय जाँच

रेलवे, भूमि अध्याप्ति के कार्मिक व क्षेत्रीय लेखपाल रहे मौजूद

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार द्वारा बहराइच-खलीलाबाद नई रेल लाइन प्रस्तावित है जो खलीलाबाद से चलकर जनपद श्रावस्ती मुख्यालय भिनगा तक जाएगी। बहराइच-खलीलाबाद रेलवे लाइन के अन्तर्गत जनपद बहराइच के 7 ग्रामों की भूमि प्रस्तावित है। तहसील बहराइच के ग्राम हटवा रायब, इटौझा, रेवली, चुरैला, अशोका, नगरौर एवं अमीनपुर नगरौर की भूमि रेलवे लाइन व स्टेशन निर्माण हेतु ली जा रही है।
बहराइच-खलीलाबाद नई रेल लाइन हेतु रेलवे विभाग द्वारा प्रस्तुत किये गये भूमि अधिग्रहण प्रस्ताव की संयुक्त स्थलीय जाँच नगर मजिस्ट्रेट बहराइच शालिनी प्रभाकर की उपस्थिति में प्रारम्भ की गई। नगर मजिस्ट्रेट द्वारा स्वयं मौके पर जाकर स्थलीय जाँच का कार्य प्रारम्भ कराया गया। स्थलीय जाँच में रेलवे विभाग, भूमि अध्याप्ति विभाग व राजस्व विभाग के कर्मी मौके पर उपस्थित रहे। नगर मजिस्ट्रेट द्वारा बताया गया कि रेलवे द्वारा रेल लाइन के निर्माण हेतु 40 मीटर की चौड़ाई में भूमि ली जा रही है तथा अर्जन क्षेत्र में प्रभावित होने वाली परिसम्पत्तियों का भी परीक्षण कराया जा रहा है। जाँच में जो भी परिसम्पत्तियाँ पायी जायेंगी उनका भी नियमानुसार मुआवजा दिया जायेगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

नवरात्रि पर बेटियों का सम्मान: मऊ के परदहा स्वास्थ्य केंद्र में विशेष कार्यक्रम

परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…

3 hours ago

आवास परियोजना के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…

3 hours ago

माँ देवरही मंदिर में होगा भव्य आयोजन, अंजलि शुक्ला के भजनों से गूंजेगा देवरिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…

3 hours ago

राष्ट्रीय संगोष्ठी में संग्रहालयों की भूमिका और आधुनिक तकनीकों पर मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

3 hours ago

स्व. अशोक वर्मा की स्मृति में पत्रकारों को मिला तकनीकी सहयोग

अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…

4 hours ago

उपभोक्ता परेशान गैस की कालाबाजारी जोरो पर

छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…

4 hours ago