शिथिलता के लिये किया आगाह
भाटपाररानी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 85 प्रकरण हुए प्राप्त,08 का मौके पर हुआ निस्तारण
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने भाटपाररानी तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं की सुनवाई की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक फरियादी की समस्याओं का गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ निस्तारण किया जाएगा।
डीएम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के साथ जन फरियादों की सुनवायी करते हुए कहा कि राजस्व, विकास एवं पुलिस विभाग से जुडे सभी अधिकारी जिन प्रकरणों में संयुक्त रुप से निराकरण की आवश्यकता हो, उसमें आपसी समन्वय रखते हुए उन मामलो का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि प्रकरणों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ होना चाहिये।
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने पुलिस विभाग से जुडे मामलो की सुनवायी किये व पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं थानाध्यक्षो को प्राप्त सभी सन्दर्भो का निस्तारण प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया।
तहसील भाटपाररानी में आयोजित समाधान दिवस में कुल प्राप्त 85 प्रकरणो मे सर्वाधिक राजस्व विभाग के 48, पुलिस के 19, विकास के 5 व अन्य विभागों से 13 मामले आये। 8 प्रकरणों का आज समाधान किया गया। शेष 77 प्रकरणों को संबंधित विभागों समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश के साथ सौंपा गया।
जनपद के सभी तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 213 प्रकरण प्राप्त हुए, जिसमें से 33 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सदर में कुल 31 प्रकरण प्राप्त हुए जिसमे से 06 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया। इसी प्रकार सलेमपुर में प्राप्त 44 प्रकरणों में 07 का मौके पर निस्तारण किया गया। रुद्रपुर में 28 प्रकरणों में से 09 तथा बरहज में 25 प्रकरणों में 03 प्रकरणों का मौके पर निस्तारित किया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में सीएमओ डा0 राजेश झा, एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय, सीओ भाटपाररानी, तहसीलदार, बीएसए हरिश्चंद्र नाथ, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकान्त राय, डीएसओ सहित विभिन्न विभागो के जनपद स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, थानाध्यक्ष गण आदि उपस्थित रहे।
Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…
लेखक: अभिषेक कुमार 17 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विज्ञान, विश्व युद्ध, साहित्य और शांति के…
मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल, बुजुर्गों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा;…
भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…
शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…
लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय फैशन एवं ब्यूटी टिप्स | राष्ट्र की परम्परा दुर्गा पूजा का…