जिलाधिकारी नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2022 हेतु इंटर कॉलेज का किया निरीक्षण

नामांकन स्थल, पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल एवं मतगणना स्थल निर्धारित करने संबन्ध में दिए आवश्यक निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत भाटपाररानी के बीआरडी इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया तथा नामांकन, पोलिंग पार्टी रवानगी, मतगणना व स्ट्रांग रूम के निर्धारण के संबन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुसार चुनाव से जुड़ी समस्त तैयारियां पूरी कर ली जाए।

विद्यार्थियों को अंधेरे भरे कमरे में पढ़ता देख जताई नाराजगी, सभी कमरों में लगवाये सीएफएल बल्ब
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रस्तावित स्ट्रांग रूम कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे थे। लेकिन, कक्ष में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं थी। अंधकार भरे कमरे में बच्चों को पढ़ता देख जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इतने अंधकार भरे कमरे में पढ़ने से बच्चों की आँखे खराब हो जाएंगी। जिलाधिकारी ने तत्काल विद्यालय के सभी कमरों में सीएफएल बल्ब लगाकर बिल प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इसके पश्चात जिलाधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करने तहसील मुख्यालय चले गए जहाँ कुछ देर बाद बीआरडी इंटर के उप प्रधानचार्य ने जिलाधिकारी के निर्देशानुसार 50 बल्ब का बिल प्रस्तुत किया। डीएम ने उसका भुगतान स्वयं किया। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बातों की अनदेखी से बच्चों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्या हो जाती है। इनका ध्यान रखना चाहिए।

rkpshomnath

Recent Posts

LoC पर आधी रात के बाद सेना का बड़ा एक्शन! कुपवाड़ा में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर; इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

फोटो goo कुपवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षा…

4 minutes ago

खाटू श्याम के दर्शन से पहले काल का कहर! कोटा में नाले में समाई श्रद्धालुओं की बस, 8 की मौत

Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…

2 hours ago

17 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं, जन्म, निधन और खास दिवस

लेखक: अभिषेक कुमार 17 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विज्ञान, विश्व युद्ध, साहित्य और शांति के…

2 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित सुबह का संदेश, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल, बुजुर्गों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा;…

3 hours ago

मऊ में ‘बड़े भाई साहब’ का भव्य मंचन, दर्शक हुए भाव विभोर

भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…

4 hours ago

व्रत में मिठास का खास स्वाद, घर पर बनाएं साबूदाना क्रिस्टल जलेबी रंजना की रसोई |

शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…

4 hours ago