मुहर्रम पर जनपद में 472 जगहों से निकलेगा ताजिया मुहर्रम पर जनपद में 472 जगहों से निकलेगा ताजिया जुलूस, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद बलिया में मुहर्रम के अवसर पर रविवार को कुल 472 स्थानों से ताजिया जुलूस निकाले जाएंगे। इसको लेकर प्रशासन ने व्यापक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की है। संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों की निगरानी, अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती तथा शांति समिति की सक्रियता के माध्यम से जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारी की गई है।

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में अकेले 66 स्थानों से ताजिया जुलूस निकलेगा। वहीं जनपद के 22 थाना क्षेत्रों में कुल 620 स्थानों पर ताजिया रखी जाएगी, जिनमें 233 स्थानों पर अंजुमन और 44 स्थानों पर मजलिस के आयोजन की सूचना है।

प्रशासन ने 15 फुट से अधिक ऊंचाई की ताजिया और नई परंपराओं पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। साथ ही सभी जुलूसों को निर्धारित मार्ग से ही निकालने की सख्त हिदायत दी गई है। किसी भी स्थिति में मार्ग परिवर्तन या अव्यवस्था की अनुमति नहीं दी जाएगी।

थाना क्षेत्रवार ताजिया जुलूस की संख्या इस प्रकार है –
सदर कोतवाली: 16, दुबहड़: 14, गड़वार: 38, सुखपुरा: 12, फेफना: 27, नरहीं: 14, चितबड़ागांव: 28, बैरिया: 33, हल्दी: 23, दोकटी: 09, रेवती: 05, बांसडीह: 19, बांसडीह रोड: 16, सहतवार: 13, मनियर: 15, खेजुरी: 28, पकड़ी: 20, रसड़ा: 36, नगरा: 24, भीमपुरा: 16, उभांव: 50।

संवेदनशील क्षेत्र चिन्हित
पुलिस प्रशासन ने जनपद के 10 थाना क्षेत्रों के 27 स्थानों को संवेदनशील घोषित किया है। सिकंदरपुर कस्बा, सोनार पट्टी, शेखपुर, नवानगर सहित कई मोहल्लों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि “जुलूस शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो, इसके लिए स्थानीय गणमान्य लोगों के सहयोग से शांति समिति की बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। अराजक तत्वों पर ड्रोन कैमरों से नजर रखी जा रही है। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

पुलिस बल तैनात, प्रशासन अलर्ट
प्रशासन ने सुरक्षा में कोई कमी न रहने देने के उद्देश्य से स्थानीय पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया है।

मुहर्रम को लेकर प्रशासन की गंभीरता और सतर्कता यह दर्शाती है कि बलिया में धार्मिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की पूरी तैयारी की जा चुकी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

सिकन्दरपुर में शिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात, झांकियों ने मोहा मनसिकन्दरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

आदर्श नगर पंचायत सिकन्दरपुर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस…

7 hours ago

पंदह मोड़ पर टेंपो पलटा, चार घायल; दो की हालत गंभीर

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l बलिया–सिकंदरपुर मार्ग पर पंदह मोड़ के सामने रविवार की शाम टेंपो…

7 hours ago

बाबा साहब की जयंती पर आगरा में होगी भव्य भीमनगरी, तैयारियां तेज

आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)सामाजिक समरसता और संविधान निर्माता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के…

7 hours ago

एफएसएसएआई ने स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को सिखाए खाद्य सुरक्षा के नियम

आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय खाद्य…

7 hours ago

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, गड्ढे में गिरी बाइक से दो युवकों की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के बेलौली गांव के…

7 hours ago